Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा आबकारी विभाग को तीसरे दौर की नीलामी में 2707 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार के आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा आबकारी नीति 2025-27 के अंतर्गत शराब की खुदरा दुकानों की तीसरे चरण की नीलामी सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस चरण में गुरुग्राम (पूर्व ), करनाल, पलवल, रेवाड़ी, जींद और यमुनानगर छह जिलों की खुदरा शराब दुकानों की नीलामी कराई गई। बोलीदाताओं को 30 मई सुबह 9 बजे से 31 मई शाम 4 बजे तक बोली लगाने का अवसर दिया गया। प्रत्येक जिले में संबंधित उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा बोलियों को खोला गया।आबकारी आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग को 5 जिलों के लिए आबकारी नीलामी के तीसरे दौर में पिछले दौर की नीलामी की तुलना में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें 270 जोनों में से 184 जोन आवंटित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 184 जोनों की नीलामी प्रक्रिया में व्यापक भागीदारी राज्य की आबकारी नीति के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया को दर्शाती है।उन्होंने बताया कि राज्य  5 जिलों के नीलाम किए गए जोनों से लगभग 2707 करोड़ रुपये का लाइसेंस शुल्क प्राप्त करने में सक्षम रहा है, जो पिछले आबकारी नीति वर्ष में इसी दौर में प्राप्त लाइसेंस शुल्क से काफी अधिक है। जाएगी। उचित राजस्व प्राप्त करने के लिए विभाग ने आज प्राप्त हुई 3 जोनों की नीलामी को रद्द करने और यमुनानगर में सभी जोनों की नए सिरे से नीलामी करने का निर्णय लिया है। इन 6 जिलों के शेष 142 जोनों की नीलामी जून के पहले सप्ताह में फिर से की जाएगी। आबकारी एवं कराधान विभाग ने सभी जिलों के लिए नीलामी का अगला दौर 3, 4 और 5 जून को निर्धारित किया है।अगले चरण में राज्य के सभी जिलों को तीन समूहों में बांटा गया है। पहले समूह में गुरुग्राम (वेस्ट), नारनौल, हिसार, मेवात, पानीपत, रोहतक, झज्जर और सिरसा जिले शामिल हैं। इन जिलों के लिए ई-निविदाएं 3 जून 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक स्वीकार की जाएंगी और उसी दिन शाम 5 बजे इनका मूल्यांकन किया जाएगा।दूसरे समूह में सोनीपत, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, जगाधरी, कैथल, पंचकूला, फतेहाबाद और भिवानी जिले शामिल हैं। इन जिलों के लिए निविदा प्रक्रिया 4 जून 2025 को सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी, और शाम 5 बजे इनका मूल्यांकन किया जाएगा।तीसरे समूह में अंबाला, करनाल, गुरुग्राम (ईस्ट), जींद, पलवल और रेवाड़ी जिले शामिल हैं। इन जिलों के लिए निविदाएं 5 जून 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आमंत्रित की जाएंगी तथा इनका मूल्यांकन उसी दिन शाम 5 बजे किया जाएगा।

Related posts

रिटायर्ड सरकारी अफसरों ने बनाया एनजीओ,एनजीओ का नाम रखा गया है “पब्लिक राइट्स प्रोटेक्शन फोरम”

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक इंच जमीन पर भी कब्जा नही होने देंगे: मूलचंद शर्मा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी के मौसेरे भाई की लाठी -डंडों से पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में आरोपित को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x