Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद :फरीदपुर में जहरीला पदार्थ खाने से दो मासूम बच्चे व एक महिला की मौत, महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद के गांव फरीदपुर में एक महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। 8 साल के यश और 5 साल के देव की घर में ही मौत हुई तो वहीं, 29 बर्षीय महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड दिया। तीनों के शव को पुलिस ने बी.के अस्पताल में पोस्टमार्डम के लिए रखवा दिया है जहां मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी और भांजों को ससुरालियों ने जहर देकर मारा है। क्योंकि पिछले 2 साल से बेटी के साथ दहेज को लेकर मारपीट की जा रही थी फिलहाल 2 मई को मारपीट के बाद मृतक महिला ने 100 नम्बर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके शिकायत भी की थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बाकी कार्यवाही पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद ही शुरू की जायेगी।
वीओ- दिल्ली से सटे ग्रेटर फरीदाबाद के गांव फरीदपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 29 वर्षीय रीटा और उसके दो बेटे 8 साल के यश और 5 साल के देव की संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने के चलते मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति इंद्रजीत एक फैक्ट्री में ट्रैक्टर चालक है। जब वें शाम को अपने घर पहुंचा तो उसके बच्चे उसे घर में ही मृत अवस्था में पडे मिले और पत्नी रीटा सांस चल रही थी। इंद्रजीत पड़ोसियों की सहायता से सभी को अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद रीटा ने भी दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों के शव को पोस्टमार्डम के लिए बी.के अस्पताल में रखवा दिया, जहां पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए ।
मृतका रीटा के भाई की माने तो रीटा की शादी वर्ष 2008 में हुई थी तभी से दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी, जिसके चलते मृतका रीटा अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी जहां कुछ दिन पहले ससुराली आए और उसे घर ले गये जहां 2 मई को उसके साथ फिर से मारपीट की गई जिसकी सूचना मृतका ने पुलिस का 100 नम्बर पर दी थी। मगर कोई कार्यवाही नहीं, उसके बाद ससुरालियों ने षडयंत्र के तहत उसकी बहन रीटा और दोनों भांजों को जहर दे दिया। जिनकी मौत हो गई है। उनकी मांग है कि उन्हें न्याय मिलना चाहिये । वहीं, जांच अधिकारी की माने तो मृतका के परिजनों के बयानों पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, उनका आरोप है कि उनकी बहन ने न तो जहर खाया है और न ही बच्चों को दिया है उन्हें जहर दिया गया है जिसके लिये पोस्टमार्डम करवाया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आवास के मामले में मजदूर परिवारों को मिली राहत

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एक सोसायटी के सुरक्षा गार्ड और पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने के आरोप में इंस्पेक्टर सहित 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

विधायक नीरज शर्मा ने सीएम को लिखा पत्र, 200 करोड़ के भ्रष्टाचार में गाज छोटे अधिकारियों पर गिरी, बड़े अधिकारी को सरकार ने बख्शे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x