Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर-16, सब्जी मंडी के निकट हुई साढ़े 5 लाख रूपए लूट की योजना ड्राईवर ने रची थी, 5 अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 की टीम ने आज सेक्टर -16 में बीते दिनों हुई साढ़े पांच लाख रूपए की लूट के मामले में मुख्य आरोपित सहित पांच आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। इस मुकदमा में मुख्य आरोपित ड्राइवर हैं जो इस लूट की वारदात की योजना बनाई थी। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं।

एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों का नाम जितेन्द्र उर्फ जीतू (ड्राइवर),संजय,अंकित और सुमित है। आरोपित जितेन्द्र और संजय गांव तिगांव के, अंकित सेक्टर-88 का तथा सुमित ,उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर का व वर्तमान में गांव भूपानी का रहने वाला है। आरोपित जितेन्द्र उर्फ जीतू ने योजना के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर गत 28 अगस्त को शाम करीब 6 बजे लूट की वारदात को अंजाम दिलवाया था। आरोपित जितेन्द्र और शोरुम के अकाउंटेंट राजकिशोर 5.50लाख रुपए लेकर मालिक के घर जा रहे थे। तभी 3 लड़के मोटर साइकिल पर सवार होकर आए। सेक्टर-16 सब्जी मंडी के  निकट मोटर साइकिल गाडी के आगे लगा दी और एक लडके ने डंडे से गाड़ी वैगनआर के शीशे को तोड दिया, दूसरे ने देसी पिस्टल को दिखा कर बैग को छिन लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को डायल 112 पर दी गई। जिसके कुछ समय बाद ही मौके पर पुलिस पहूंची। शोरूम के सहायक राज किशोर की शिकायत पर थाना सेक्टर-17 में अवैध हथियार से लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित  की तलाश शुरु कर दी। 

मामले की कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 को दी गई थी । मामले में क्राइम ब्रांच ने तफ्तीश करते हुए ड्राइवर जितेन्द्र उर्फ जीतू से वारदात से संबंध में पूछताछ की तो जितेन्द्र पर शक हुआ। जिसकी के लिए क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्र छोडे जिससे वारदात के होने में आरोपित  जीतू का संबंध पाया गया। आरोपित जितेन्द्र को गांव तिगांव से अरेस्ट किया है। आरोपित से पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ जिसमें आरोपित  ने बताया कि  उसपर कर्जा होने के कारण उसने अपने चाचा के लडके और दोस्तों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। आरोपित  ने योजना के तहत 5.5 लाख रुपये की लूट सेक्टर-16 में करवा दी। जिसमें आरोपित  संजय को गांव तिगांव से, अंकित को सेक्टर-88 से तथा सुमित को गांव भूपानी से लूट के मामले में अरेस्ट  किया है। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपित  गाड़ी के शोरुम में पिछले 7 महीने  से ड्राइवरी का काम कर रहा है। आरोपित  को पैसे लाने ले जाने का काम मिला था। जिसको पैसे के बारे में पूर्ण जानकारी थी।

Related posts

बाइक वोट घोटाले में आरोपी विशाल कुमार की करीब 2.7 करोड़ रुपये के संपत्ति पुलिस ने की कुर्क

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने पार्किंग व रेहड़ी -पटरी वालो से दोगुनी किराया वसूली करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद को एशियन खेलों की मेजबानी का प्रयास करूंगा: राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x