अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुंबई क्राइम ब्रांच का पुलिस ऑफिसर बनकर, एक प्रॉपर्टी कारोबारी को डरा धमका कर व डिजिटल अरेस्ट करके 16,44,920/-रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल फरीदाबाद की टीम ने आज शनिवार को 6 आरोपितों को गिरफ्तार किए है। जिनके नाम अभिषेक कुमार , अमन सोनी, आशुतोष राय , सूरज सिंह ,संतोष कुमार और जियाउल हक़ हैं। इनमें से पांच आरोपित को पुलिस ने आज नीमका जेल भेज दिया गया है ,और एक आरोपित तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है , जिसका नाम सूरज है। पुलिस की माने तो ठगों ने शिकायत कर्ता प्रॉपर्टी कारोबारी को साढ़े 6 करोड़ रुपए के अवैध लेन -देन की धमकी देकर, डिजिटल अरेस्ट किया गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-86 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि गत 28 अप्रैल को उसके पास मुंबई क्राइम ब्रांच से 5000 करोड़ रूपये के घोटाले के मामले में गिरफ्तारी से संबंधित कॉल आया। जिसमें उसे बताया गया कि उसका पैन कार्ड व आधार कार्ड का 6.5 करोड़ रूपये के अवैध लेन देन में प्रयोग हुआ है। जिसके बाद उसे कहा गया कि उसको डिजिटल अरेस्ट किया गया है और उसे कमरा ना छोडने और किसी से बात ना करने की हिदायत दी गई और उससे उसके सभी खातों की जानकारी शेयर करने को कहा गया। जिसके बाद ठगों ने उससे कहा कि केस की पूछताछ पूरी होने तक उसे खातों मे जमा राशि को वह उनके बताए खातों में भेज दे, पूछताछ खत्म होने के बाद उसकी पूरी राशी वापिस कर दी जायेगी। जिस पर शिकायतकर्ता ने कुल 16,44,920/-रू ठगों के खाता में भेज दिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उनका कहना है कि साइबर थाना सेंट्रल ने मामले में कार्रवाई करते हुए अभिषेक कुमार (23) निवासी जिला गोपालगंज, बिहार, अमन सोनी (25) पुत्र राज कुमार सोनी निवासी जिला अमेठी उ.प्र, आशुतोष राय (43) निवासी जिला सिमरौली म.प्र., सूरज सिंह (31) निवासी जिला प्रयागराज उ.प्र., संतोष कुमार (45) निवासी बलिया उ.प्र. व जियाउल हक (40) निवासी अमेठी उ.प्र. को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपित सूरज व संतोष (खाताधारक) प्रॉपर्टी का काम करते थे, जिसकी आपस में जानकारी हुई थी। सूरज ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संतोष का खाता आगे दिया अभिषेक, अमन, संतोष व जियाउल हक उस खाता को दिया था जो चारों आरोपित खाते को ऑपरेट करते थे और खाता से पैसे निकालवाकर आगे ठगों को देते थे। आरोपितों को अदालत में पेश कर सूरज को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है वहीं बाकी सभी को जेल भेजा गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

