Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बीती रात ग्रीन फील्ड कालोनी के ए ब्लॉक में दो कारों को अज्ञात चोरों ने चोरी करने की नाकाम कोशिश की, हद हो गई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात ग्रीन फील्ड कालोनी के ए ब्लॉक में अज्ञात चोरों ने तो कारों को चोरी करने की कोशिश की पर चोर उसमें सफल नहीं हो पाया। जिन कारों में छेड़छाड़ की गई हैं उनमें एक कार तो आई -10 व दूसरी कार मारुती का जेन हैं। कार मालिक पवन जाट ने ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी में इस घटना की शिकायत दे दी हैं।
पवन जट का कहना हैं कि वह फ्लैट नंबर -2892 ,ए ब्लॉक में रहते हैं उनके पास अपनी दो कारें हैं जिनमें एक कार आई-10 व दूसरी कार मारुति जेन हैं। जोकि अपने फ्लैट के बाहर खड़ी की हुई थी। आज सुबह के वक़्त जब वह ऑफिस जाने के लिए निकले तो देखा की उनकी कार की स्टेरिंग के नीचे की तार कटी हुई थी और ड्राइवर वाला गेट को भी तोडा हुआ था। इसके बाद अज्ञात चोरों ने उनकी दूसरी कार मारुति जेन के साथ काफी छेड़छाड़ की। उनका कहना गनीमत रहीं की इतना सब कुछ होने के बाद भी चोर उनकी किसी भी गाडी को नहीं चुराकर नहीं ले जा सकें। इस के लिए वह भगवान् का शुक्रिया अदा करते हैं। इस संबंध में उन्होनें ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी में शिकायत अज्ञात चोरों के खिलाफ दी दी हैं।

Related posts

डिजिटल तकनीक से सशक्त होगी राजस्व व्यवस्था, सेवाओं में आएगी तेजी और पारदर्शिता: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

Ajit Sinha

चंडीगढ़:फरीदाबाद की कामिनी ने सीएम मनोहर लाल से ट्विटर हेंडल पर की थी फरियाद जो अब पूरी हो गई हैं- किया धन्यवाद ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इज्जत को लूटने से बचाना चाहती थी, पर दरिंदे ने महिला की सिर को दीवार में दे मारा, और उसकी हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x