Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में कानूनी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए रिहायशी प्लाट पर बने दुकानें, अवैध रूप से बन रही है 4 मंजिले।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बिल्डरों के द्वारा संशोधित कानूनी नियमों को खुलमखुला ठेंगा दिखाते हुए कोई तो रिहायशी प्लाट पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बना लिए,कोई तो धड़ल्ले से 4 मंजिलें बनाए जा रहे है। बन रहे अवैध निर्माणों को रोकने वाला व कार्रवाई करने वाला संबंधित विभाग के अधिकारी बिल्कुल मौन है । जी हैं बात कर रहे है डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग की।


प्राप्त जानकारी के अनुसार डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र शर्मा की अब तबादला हो गई ,उनके स्थान पर पंचकूला मुख्यालय से नया डीटीपी इंफोर्स्मेंट राहुल सिंगला को लगाया गया है, ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बन रहे अवैध निर्माणों और अवैध दुकानों की जानकारी सोमवार को मिल कर सभी प्लाटों के नंबर सौंप दिए जाएंगे।

खबर के मुताबिक ग्रीन फील्ड में शराब के ठेका के पास एक साथ बहुत बड़ी दुकानें बना ली गई है, और उस के ऊपर बोर्ड भी लगा दी गई है। इससे थोड़ा पहले एक पुरानी बिल्डिंग के ऊपर अवैध रूप से तीसरी मंजिल पर कंस्ट्रक्शन का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। इसके बाद प्लाट नंबर 2535 पर पहले से ही तीन मंजिल बन चुकी है पर चौथी मंजिल धड़ल्ले से बनाई जा रही है।

इसके बाद प्लॉट नंबर-2498 पर चौथी मंजिल अवैध रूप से बनाए जाने की खबरें आई है। इसके अतिरिक्त 1740, में 4 मंजिल के साथ एक्स्ट्रा कवरेज है। ये जो शिकायत है पर जांच करने की जिम्मेदारी डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग की है,ये सभी जानकारी विभाग के संबंधित कर्मचारी को दे दी गई है , और नए डीटीपी एनफोर्समेंट राहुल सिंगला को सोमवार को मिल कर दे दी जाएगी। क्योंकि जांच, और जांच में गलत पाए जाने पर कार्रवाई करना उनका काम है।

Related posts

फरीदाबाद : बकरीद के दिन मुझेडी गांव में दो समुदायों के बीच जमकर हुई मारपीट, एक समुदाय के करीब 7 लोग जख्मी, पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

वार्ड में इलाज करवा रहे एक बच्चे के माता पिता के साथ दुर्व्यवहार करने पर नर्स को तुरंत प्रभाव से टर्मिनेट करने के निर्देश दिए: डीसी 

Ajit Sinha

हरियाणा: कोरोना काल में आम आदमी हुआ कंकाल पर आबकारी विभाग हुआ माला माल,660 करोड़ रुपये राजस्व इकट्ठा किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x