Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : दिल्ली की एक लड़की के साथ 6 लोगों ने सामूहिक बलात्कार को दिया अंजाम, पुलिस ने केस किया दर्ज, सभी आरोपी फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :फरीदबाद में बलात्कार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा ममाला कल देर रात का है, जहां 6 लोगों ने एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। युवती दिल्ली की रहने वाली है और उसे फोन करके फरीदबाद बुलाया गया था। देर रात हुई इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने फरीदाबाद के नेशनल हाईवे नम्बर दो के पास सेक्टर 56 में बने कबाड़ गोदाम में घटना को अंजाम दिया।फिलहाल सभी आरोपी फरार है जिन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
दिखाई दे रहा नजारा फरीदबाद के एनआईटी स्थित महिला थाने का है, जहां कल देर रात हुई एक युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। दरअसल दिल्ली मेंं रहने वाली एक युवती को उसके एक दोस्त ने फोन करके कल देर शाम फरीदबाद में बुलाया था। यहां देर रात उस युवक और उसकेेेे पांच साथियों ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया और घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके सेे फरार हो गए। महिला थाना प्रभारी सुशीला की माने तो कल देर रात उन्हें सूचना मिली की एक युवती के साथ 6 लोगों ने बलात्कार कर दिया है। पुलिस ने सभी 6 लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी की माने तो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अवैध बिल्डिंगों पर कब करोगे डीटीपी एन्फोर्स्मेंट साहब तोड़फोड़ की कार्रवाई, जब लोग लूट जाएंगे।

Ajit Sinha

मानव रचना में 13वें कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज 2020 की ट्रॉफी का अनावरण

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पंजाब मे जीत और गोवा और मणिपुर में कांग्रेस पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का जश्न

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x