Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर के मीडिया सलाह कार बने वरिष्ठ पत्रकार राजेश नागर, मिल रही है बधाइयां।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:लगभग तीन दशक से शहर में पत्रकारिता कर रहे राजेश नागर अब हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर के मीडिया सलाह कार बन गए हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेश नागर ने बताया कि वह समाज की सेवा के लिए संकल्पित हैं। इसके लिए ही उन्होंने पत्रकारिता के पेशे को चुना था। बतौर पत्रकार समाज के लिए जो बन सका वो किया। अब नई जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे ।

उन्होंने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर बहुत साफ छवि के नेता हैं जो अपने दिल में तिगांव विधानसभा क्षेत्र को विकसित क्षेत्र के रूप में देखना चाहते हैं। मैंने उन्हें जनता की सेवा करते देखा है और जब मुझे उनका सहयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ तो मुझे लगा कि यह भी जनसेवा का मौका है। मैं प्रयास करूंगा कि खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर के मार्फत हरियाणा सरकार की सही छवि जनता तक पहुंचा सकूं।

Related posts

फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता पत्रकारों से बोले,सड़कों पर गाड़ियां खड़ी की तो होगी सख्त कार्रवाई ,अन्य मामलों पर की चर्चा।

Ajit Sinha

हरियाणा: फसल का 48 घंटे में मंडी से उठान न होने पर लगेगा जुर्माना,एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 18 नगर निगम अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x