Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संगोष्ठी एवम् प्रतियोगिताओं का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जे. सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया तकनीकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आशु भाषण प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉक्टर पवन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर एक विशेष चर्चा सत्र तथा प्रेस की स्वतंत्रता : अधिकार या जिम्मेदारी तथा मीडिया एवं मूल्य, सोशल मीडिया का युवाओं पर प्रभाव आदि विषयों पर भाषण और आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

चर्चा सत्र में विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. के. एम. ताबिश तथा डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने छात्रों से संवाद किया।भाषण प्रतियोगिता में बीएजेएमसी के तृतीय सेमेस्टर के छात्रा यशिता नागपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान स्थान पर बीएजेएमसी के तृतीय सेमेस्टर छात्रा सुरभि भाटिया तथा बैचलर ऑफ सोशल वर्क तृतीय सेमेस्टर के छात्र साहिल कौशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

आशु भाषण प्रतियोगिता में एमए जेएमसी प्रथम वर्ष की छात्रा शोभा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएजेएमसी प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी सिंह और स्वप्निल तिवारी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

बैचलर ऑफ सोशल वर्क तृतीय सेमेस्टर के छात्र साहिल कौशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैकल्टी ऑफ लिब्रल आर्ट्स एंड मीडिया स्टडीज़ के डीन प्रोफेसर अतुल मिश्रा ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाला भविष्य मीडिया छात्रों के लिए एक जिम्मेदारी वाला समय है जिसमें उन्हें एक जिम्मेदार पत्रकार के नाते देश की उन्नति एकता और अखंडता को ध्यान में रखकर अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए।

Related posts

फरीदाबाद कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने केंद्रीय वित्तमंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश किए गए बजट को पूरी तरह से चुनावी बजट करार दिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नगर निगम प्रशासन ने सैनिक कालोनी में आज चूहे फ्लैटों पर जमकर बरसायें हथोड़े, 60 फ्लैटों को तोडा, सर्दियों में लोग हुए बेघर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने निकली विशाल तिरंगा यात्रा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x