Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: महिला दोस्त के बैंक में लाखों देख हुई नियत ख़राब, उसकी हत्या कर सारे पैसे अपने खाते में किए ट्रांसफर-अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:गत 21 मार्च को छायंसा के केजीपीपुल यमुना नहर के पास एक अज्ञात युवती का शव मिला जिसके गले पर काफी चोट के निशान थे। युवती की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाकर हत्या कर शव को केजीपी पुल छायंसा यमुना नहर के पास फेंका गया था। जिसका मुकदमा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की धाराओं में थाना छायंसा में दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। ये सनसनीखेज खुलासा आज एसीपी क्राइम अमन यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं। एसीपी अपराध अमन यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पकड़े गए आरोपित का नाम दीपक (उम्र 31 वर्ष) व कृष्ण (उम्र 30 वर्ष) है। दोनों आरोपित गांव जखोपुर,सोहना गुरुग्राम के रहने वाला है।

उनका कहना हैं कि क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दो आरोपितों को काबू किया है।आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित दीपक मृतका  रेनू (24) को पिछले 5/6 साल से जानता है और साथ रह रहा था। मृतका अभी 2/3 साल से बाहर रह रही थी। जो अभी गुरुग्राम में आई थी। एक घर अफोर्डेबल हाउस लेने की तलाश में थी जिसके लिए उसने अपने दोस्त से इस बारे में बात की। आरोपित ने मृतका के खाते में पैसे देखे तो आरोपित को लालच आ गया।

युवती को घुमाने के बहाने से केजीपी,यमुना नदी लेकर गए और मौका देखकर और अपने साथी कृष्ण के साथ मिलकर रस्सी से गला दबा कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और डेड बॉडी को छुपाने के लिए छायंसा केजीपी पुल के पास फेंक गए। आरोपित दीपक ने मृतका के फोन से अपने खाते में सारे पैसे उसके खाते से ट्रांसफर कर लिए। आरोपित दीपक पर पूर्व में एक मुकदमा चोरी का झज्जर में दर्ज है और गुड़गांव में एक सैलून चलाता है आरोपित कृष्ण का बैंड बजाने का काम है। दोनों आरोपितों को मुकदमे पूछताछ व वारदात में प्रयोग सामान की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

Related posts

खादर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व एचएसवीपी विभाग की संयुक्त टीम ने एचएसवीपी विभाग की जमीन पर कब्जा व निर्माण करने के संबंध की छापेमारी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं, अनुपमा अंजलि नाम शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x