Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:गैर-कानूनी तरीके से चल रहे आरओ प्लाटंस पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू, छह की सीलिंग की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर आज नगर निगम फरीदाबाद ने गैर-कानूनी तरीके से चल रहे आरओ प्लाटंस पर सीलिंग की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इस संबंध में आयुक्त के आदेश पर सभी डिवीजन के कार्यकारी अभियंताओं ने गैर-कानूनी तरीके से चल रहे आरओ प्लांट का विवरण एकत्रित कर लिया है जिनको बंद करने तथा उनसे उस दिनांक से जब से ये लगे हुए हैं कमर्शियल चार्जिज लेने के लिए पहले ही आदेश दिए हुए है।

इस श्रृंखला में नगर निगम के बल्लभगढ़ जोन में आज 6 आरओ प्लाटंस को सील किया, जिसमें 4 प्लांटस सुभाष कॉलोनी, एक आदर्श नगर और एक विष्णु कॉलोनी में स्थित है।इसके अतिरिक्त बल्लभगढ़ जोन ने 3 इकाईयों को जिन पर करीब 09.32 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, को भी सील किया। आयुक्त ने बताया के इस तरह की कार्रवाई  लगभग प्रति दिन की जाएगी।आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि करदाताओं को निगम द्वारा की जा रही कठोर कारवाई से बचने के लिए अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने किया बंधवाड़ी प्लांट का दौरा

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 25 हजार के ईनामी कुख्यात अपराधी और तिगांव निवासी सचिन उर्फ़ मूसा को गुरुग्राम पुलिस ने किया अरेस्ट ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: किसान संघर्ष समिति ने “कोरोना रिलीफ फंड” में 1 लाख 51 हजार रूपए की योगदान राशि एसडीएम अमित कुमार को भेंट की हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x