Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 26 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 26 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की चीफ एक्जीक्यूटिव तथा सचिव, लोकायुक्त हरियाणा रितु को अतिरिक्त श्रम आयुक्त, हरियाणा और अतिरिक्त निदेशक, ईएसआई तथा सचिव, लोकायुक्त हरियाणा लगाया गया है।चरखी दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र लाठर को चीफ एक्जीक्यूटिव, हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड लगाया गया है।स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में जिला परिषद, कैथल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा डीआरडीए, कैथल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुलधीर सिंह को कैथल का जिला नगर आयुक्त लगाया गया है।        

अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, कैथल सतबीर सिंह कुंडू को जिला परिषद, कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। झज्जर की जिला नगर आयुक्त आशिमा सांगवान को रेवाड़ी का अतिरिक्त उपायुक्त और जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, रेवाड़ी लगाया गया है।अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), माध्यमिक शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव तथा कैथल के जिला नगर आयुक्त संवर्तक सिंह खंगवाल को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), माध्यमिक शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव तथा अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, कैथल लगाया गया है।नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अनुराग धालिया को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, महेंद्रगढ़ लगाया गया है। गोहाना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रदीप कुमार-2 को झज्जर का जिला नगर आयुक्त लगाया गया है।  जिला परिषद, कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्वनी मलिक को तावडू का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही राधिका सिंह को वित्त विभाग का उप सचिव लगाया गया है। टोहाना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गौरव अंतिल को नगर निगम, फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।जींद की जिला नगर आयुक्त मेजर (रिटायर्ड) गायत्री अहलावत को हरियाणा रोडवेज, हिसार का महाप्रबंधक लगाया गया है।  भिवानी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) संदीप अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण भिवानी के संपदा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।जिला परिषद, सिरसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, सिरसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेद प्रकाश को महम का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नगर निगम, गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार-3 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) , साउथ गुरुग्राम लगाया गया है। साउथ गुरुग्राम की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चिनार को टोहाना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। सहकारी चीनी मिल,  गोहाना के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार को गोहाना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। साथ ही, उन्हें सहकारी चीनी मिल, गोहाना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। संध के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा हैफेड चीनी मिल, असंध के महाप्रबंधक मनदीप कुमार को असंध का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, भिवानी के संपदा अधिकारी सुरेश रवेश को जिला परिषद, कैथल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, कैथल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। फतेहाबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कुलभूषण बंसल को जिला परिषद, फतेहाबाद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए,फतेहाबाद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद के महाप्रबंधक कृष्ण कुमार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी का सचिव लगाया गया है। तावडू के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डॉ. नरेश कुमार को नगर निगम, फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। ऐलनाबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) दिलबाग सिंह को अंबाला कैंट का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के सचिव जितेंद्र कुमार को महिला एवं बाल विकास विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। जिला परिषद, फतेहाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, फतेहाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय बिश्नोई को जिला नगर आयुक्त, जींद लगाया गया है।हरियाणा रोडवेज, हिसार के महाप्रबंधक राजेश कुमार- 2 को फतेहाबाद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।सोनीपत के सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र जोशी को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सहकारी चीनी मिल, सोनीपत के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) अखिलेश कुमार को मंडल आयुक्त, गुरुग्राम मंडल, गुरुग्राम के कार्यालय में ओएसडी लगाया गया है।

Related posts

दोहरे हत्याकांड: बहन ने भाई से राखी बांधने के बदले गिफ्ट नहीं,नंद और नन्दोई की मांगी थी मौत-देखें वीडियो  

Ajit Sinha

सनसनीखेज प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा करने पर हांसी पुलिस को मिलेगा ₹50,000 का इनाम तथा प्रशंसा पत्र-डीजीपी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद से गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 2021 तक लोगों को करना होगा इंतजार,केंद्र से मिली मेट्रो मंजूरी, 5900 करोड़ से बनेगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x