Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में ओयो होटल , डॉक्टर की क्लिनिक सहित कई अवैध दुकानों में सीलिंग की कार्रवाई की गई है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में कल वीरवार को डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने अवैध रूप से चलाए जा रहे ओयो होटल सहित कई दुकानों में सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया। उनकी इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारी का कहना है कि स्टील्स पार्किंग में अवैध रूप से जो दुकानें अभी चल रही है, पर भी 15 जुलाई 2024 तक सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। ये कार्रवाई भारी पुलिस की मौजूदगी में की गई है।

डीटीपी एनफोर्समेंट राजेंद्र टी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम विंडो पर आई प्लॉट नंबर-120, ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पार्किंग के स्थान पर शो-रूम बनाए जाने की एक शिकायत मिली थी,पर वह जांच पड़ताल की कार्रवाई करने के लिए अपनी टीम के साथ मौके पर गए थे।

वहां पर कोई भी दुकान नहीं मिली है,शटर तो लगी हुई पर उसमें अभी पार्किंग है,यदि आगे इसमें दुकानें खुलती हैं, तो उसपर कार्रवाई अवश्य की जाएगी। शुरुआती जांच में सीएम विंडो की ये शिकायत झूठी पाई गई है। उनका कहना है कि ग्रीन फील्ड के प्लॉट नंबर-482 पर अवैध रूप से चलाए जा रहे ओयो होटल पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है, इसके अलावा ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर-2389 पर अवैध रूप से बने एक डॉक्टर की क्लिनिक सहित दो दुकानें व इसी बिल्डिंग की बेसमेंट में बनी दुकानों में भी सीलिंग की कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त एक और बेसमेंट जिसमें अवैध रूप से चल रही एक गोदाम में भी सीलिंग की कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि स्टील्स पार्किंग में जितने भी दुकानें अवैध रूप से चल रही है, पर भी जल्द ही सीलिंग की कार्रवाई आगामी 15 जुलाई तक की जाएगी। इसके लिए उनका कनिष्ठ अभियंता शनिवार से अपने जांच पड़ताल की कार्रवाई शुरू कर देगा।

Related posts

फरीदाबाद: पीएस सेक्टर-58 की टीम ने आज छापेमारी करके जुआ खेल रहे16 आरोपित को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिला में कोविड-19 के मद्देनजर कन्टेनमैन्ट जोन में लोगों की किसी भी तरह की मूवमेंट ना हो: डीसी यशपाल यादव  

Ajit Sinha

विकास चौधरी की हत्या में शामिल और फरीदाबाद व गुरुग्राम के पुलिस से 25 -25 हजार के इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया-वीडियो में सुने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x