Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के फ्लैटों में भरपूर पानी पहुंचे इसकी कोशिश तेजी से जारी है, जिन घरों में पानी नहीं होती है उसका एहसास है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में पानी किल्लत दूर करने के लिए अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी लिमिटेड के चेयरमैन संजय सूद सहित उनकी नई बोर्ड के लोग पूरी कोशिश कर रही है। हाल में ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अभी कुल 5 ब्लॉकों में पानी की समस्याओं को दूर की गई है। कॉलोनी के कई स्थानों पर पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए पाइप लाइन के मरम्मत करने का कार्य प्रगति पर है। और नई पाइप लाइन भी बिछाई जा रही है। इस मामले में यूआईसी के चेयरमैन संजय सूद के ओएसडी सतेंद्र चौहान का कहना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में पानी की समस्याओं को दूर करके,अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की नई बोर्ड के लोग खोए हुए भरोसा को जितना चाहते है। उनका दावा है कि आने वाले समय में ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों के लिए अच्छा और बेहतरीन कार्य करेंगे। खबर के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी के रोड नंबर -114, ब्लॉक ए, नजदीक प्लॉट नंबर -2409 के पास एक साइन बोर्ड टूट गई थी, जो आज मंगलवार को यहां की निवासियों की शिकायत पर बदलवा दी गई है, जल्द ही उस पर प्लॉटों के नंबर पेंट करवा दी जाएगी। इसके अलावा 4 मकानों में बीते 15-20 दिनों से प्लॉट नंबर-172 ,173, 175 और 176 नंबरों से पानी की आपूर्ति ठप है,यहां पानी की सप्लाई कम है, जिससे इन फ्लैटों में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आज मंगलवार को उस पर उनके टीम के लोग काम कर रहे है,उनकी कोशिश है कि जल्द से जल्द इन सभी घरों में पानी पहुंचे। और लोग खुश रहे और तनाव मुक्त रहे, तभी उनकी मेहनत सफल होगी। उनका कहना है कि ग्रीन फील्ड के रोड नंबर-112, प्लॉट नंबर-2215 के समीप वाटर सप्लाई के लिए नई  पाइप लाइन डाली जा रही है जिसका काम तेजी से चल रही है। और 3 एचपी का बूस्टर पंप लगाया गया हैं। ये कार्य सम्पन्न होने से इसके आसपास के घरों में पानी की किल्लत काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके अतिरिक्त प्लॉट नंबर -38 के पास 5 एचपी बूस्टर पंप लगाया गया है। इससे लगभग 100 घरों को भरपूर पानी मिलेगा। जिन घरों में पानी नहीं होती है उसका एहसास उन्हें है, को दूर करने की पूरी कोशिश की जा रही है।     

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी इन्फोर्समेंट राजेंद्र शर्मा का बुलडोजर शुक्रवार से 85 गांवों में 300 एकड़ जमीनों को कराएगा खाली, होगी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों को दुर्गा शक्ति पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल, उनके परिजनों को किया सूचित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने मंगलवार को किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x