Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एचएसवीपी के अधिकारियों को दिए निर्देश प्रॉपर्टी कारोबारी चौथी मंजिल के नक्शे करा सकेंगे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद स्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता के नेतृत्व में समस्त प्रॉपर्टी कारोबारी सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे सेक्टर-28, फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात की। और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुजर को अवगत कराया कि दिनांक 2 अप्रैल 2026 उच्च न्यायलय द्वारा एक अंतरिम आदेश पारित किया गया था,जिसके आधार पर हरियाणा सरकार ने चौथी मंजिल के नक्शों की स्वीकृति पर रोक लगा दी थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने दिनांक 27 अप्रैल 2026 को अपने अगले आदेश में स्पष्ट कर दिया कि चौथी मंजिल के नक्शों पर रोक केवल गुरुग्राम जिले तक सीमित है और हरियाणा के अन्य जिलों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ता। इसके बावजूद लगभग 35 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा संबंधित पोर्टल को शुरू नहीं किया गया, जिसके कारण कोई भी व्यक्ति अपनी चौथी मंजिल का नक्शा ऑनलाइन अपलोड नहीं कर पा रहा है। इससे प्रॉपर्टी कारोबारियों, मजदूरों, दुकानदारों तथा आम नागरिकों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। अधिकारियों ने केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को आश्वस्त किया कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर पोर्टल को पुनः चालू कर दिया जाएगा, जिससे चौथी मंजिल के नक्शों की स्वीकृति प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकेगी।इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव गुरमीत सिंह, हिमांशु अग्रवाल, उमाशंकर, अशोक अग्रवाल, अनिल भारद्वाज, अजय गोयल, राजवीर नेता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

तकनीकी खामियों के चलते अटके मुआवजे को जल्द रिलीज करने के सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नए शिक्षण सत्र शुभाशीष के लिए डीएवी शताब्दी में हवन का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का आरपीएल प्रोग्राम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x