Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: एनएच-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल घोषित किया गया है-यशपाल यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जिला में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों के मध्य नजर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए एनएच-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के सभी बैड कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में कोविड-19 मरीजों के लिए बैड व वेंटिलेटर की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा की आपदा की इस घड़ी में सभी लोग कोविड-19 नियमों का पालन करें। बगैर किसी कार्य के घर से बाहर ना निकले, मास्क अवश्य लगाएं, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं, बार-बार साबुन व सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। उपायुक्त ने कहा कि अगर कोविड-19 के हल्के से भी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपनी जांच अवश्य करवाएं।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज नियमित कर्मचारियों को 18,000  और 12,000 रूपए ‘फैस्टीवल एडवांस’ देने का लिया फैसला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को केंद्र व प्रदेश में सिर्फ सत्ता पाने के लिए किया इस्तेमाल, आम आदमी पार्टी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इंटर्नशिप ड्राइव के पहले फेज में मीडिया विभाग के 7 छात्रों का चयन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x