Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भारत विकास परिषद जैसी संस्थाएं समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारत विकास परिषद जैसी संस्थाएं समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है यह उद्गार तिगांव विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर ने गांव भतौला स्थित राजकीय विद्यालय में बच्चों को जूते वितरित करने के उपरांत उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए कहे। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद एनआईटी शाखा और माधव शाखा द्वारा किया गया था। इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि शिक्षा को प्राप्त करते हुए छात्र छात्राओं को पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा दिखानी चाहिए तभी वह एक सफल व्यक्ति बन सकते है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाएं सदैव समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।श्री नागर ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश व प्रदेश में सरकारी स्कूलों के उत्थान में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन बच्चो को कई तरह की सुविधाएं मुहैया करायी है ताकि बच्चे सही प्रकार से शिक्षा ग्रहण कर सके। उन्होंने कहा कि इन बच्चो को सक्षम बनाने में सरकार सहित आम आदमी का भी अहम कर्तव्य बनता है इसीलिए इनको अधिक से अधिक सुविधाएं देने का काम करें।  इस मौके पर श्री नागर के साथ अजयवीर सरपंच, पार्षद रवि भड़ाना, निधि जैन, के.एल. टूटेजा, फिरे चंदीला, दादा लच्छी, गजराज सरपंच, सुभाष चंदीला ब्लॉक मैम्बर, राम सिंह हवलदार, गोपाल, रामजीलाल, ओमप्रकाश चंदीला, राजपाल, लेखराज, जग्गी भगत जी, राजेन्द्र पाल एडवोकेट, राजेन्द्र सरपंच, करतार चंदीला, अजीत सरपंच, राम निवास नागर, शिव कुमार, अमित मित्तल, राजीव गुप्ता सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद में कुल 31 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, इनमें से 8 को अस्पताल से डिस्चार्ज,23 लोगों को भर्ती कराया हैं। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: राष्ट्रीय लोक अदालत 13 मई को : सीजेएम सुकिर्ती गोयल।

Ajit Sinha

हरियाणा: चावल की बिल्टी पर तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही 12720 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, चालक अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x