Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने अपना कार्यभार संभाल लिया,गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं ,आमजनों की सेवा में सोमवार से करेंगें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया। आज से कार्यभार संभालने के बाद अगले कुछ दिनों तक तो उनकी काफी बयस्ता रहेगी। क्यूंकि उनसे शहर के राजनितिक,गैर -राजनितिक,सामाजिक और उद्यौगिक संगठनों के लोग उन्हें बधाई देने व मिलने के लिए पहुंचेगें,वैसे भी फरीदाबाद में उनके चाहने वालों की तादाद काफी ज्यादा हैं,इस कारण से वह सभी के सभी लोग एक बार तो मिलने के लिए अवश्य पहुंचेगें। सबसे पहले अधिकारीयों में बधाई देने डीसीपी हेड क़्वार्टर नितिका गहलोत व एनआईटी डीसीपी विक्रम कपूर पहुंचे।
इसके पहले सोमवार 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम गुरुग्राम में हैं व फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में मेट्रो का रिमोट कंट्रोल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुग्राम से ही उद्घाटन करेंगें। संभवता इस कारण से भी उनकी ब्यसता रहेगी। इसके बाद सभी स्तर के अधिकारीयों के साथ मीटिंग एक -एक करके लेंगें और उसके बाद तबादलों का दौरान चल सकता हैं पर साथ -साथ आम लोगों से भी मिलते रहेंगे। मिलने आए लोगों को वह निराश नहीं करेंगें। जो आज से पहले होता रहा हैं। नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का कहना हैं कि वह बेहतरीन कार्य करेंगें और आम लोगों की उम्मीदों पर अवश्य ख़रे उतरेंगें,यह लोगों को उनका भरोसा हैं ।

Related posts

फरीदाबाद : जुनैद हत्याकाण्ड में चार लोगों को किया गिरफ्तार, खांमी गांव के समीप का हैं रहने वाला, आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेहतर सेवाएं आमजन तक पहुंचा रही सरकार :मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 21 अप्रैल से एमसीएफ की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए धरातल पर कार्य करें अधिकारी: जितेंद्र यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x