Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गुरुकुल इंडस्ट्रीज एरिया में बनेगा रेलवे लाइन पर आरओबी : विधायक सीमा त्रिखा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा और उपायुक्त जितेंद्र यादव का दिल्ली आगरा रेलवे लाइन पर दिल्ली मथुरा रोड से गुरुकुल रोड तक आरओबी की मंजूरी दिलवाने पर समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आभार व्यक्त किया।विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल विकास कार्यों को पूरी निष्ठा से पूर्ण कर रहे हैं। उनके कानों में एक बार किसी भी विकास कार्य की बात डाल दी जाए, तो उस बात को तुरंत संज्ञान में लाकर विकास कार्य को अमलीजामा पहनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए विधायक सीमा त्रिखा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का तहे दिल से धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

आपको बता दें आज सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में बाद दोपहर आर्य प्रतिनिधि सभा और गुरुकुल प्रबंधन समिति के प्रतिनिधियों ने एक बैठक आयोजित की। बैठक में विगत 29 अप्रैल को जिला लोक संपर्क एवं परिवार समिति की बैठक के बाद रखे गए मुद्दे पर प्रशासन द्वारा विधायक सीमा त्रिखा के सहयोग से यह आरओबी पास करवाया गया है। जिसका आज गुरुकुल प्रबंधन समिति और आर्य प्रतिनिधि सभा ने विधायक सीमा त्रिखा व उपायुक्त जितेन्द्र यादव व उसकी टीम का धन्यवाद किया। बैठक में एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधीक्षक अभियंता राहुल शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: एक मौका मुझे दीजिए, निश्चित रूप से क्षेत्र में बेहतर बदलाव करके दिखाऊंगा-कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग; प्रदेश में महिला सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से डीजीपी ने की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने आए दो लुटेरों सेक्टर- 28 पुलिस चौकी की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x