Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निजी सुरक्षा कर्मियों का उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए करें सम्मान : राजेश रावत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेंट्रल एसो. ऑफ प्राईवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री, हरियाणा (सीएपीएसआई)  के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा है कि निजी सुरक्षा गार्ड सरकारी, औद्योगिक तथा व्यवसायिक क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे है, ऐसे में उनकी कर्तव्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता के लिए उनका सम्मान करें क्योंकि सराहना के हमारे छोटे से प्रयास से उनका मनोबल और सम्मान बढ़ेगा। श्री रावत निजी सुरक्षा दिवस पर फ़रीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि चार दिसम्बर निजी सुरक्षा के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश में एक करोड़ निजी सुरक्षा कर्मियों के सम्मान के लिए एक ऐतिहासिक दिन है जिन्होंने औद्योगिक, व्यवसायिक, रिहायशी और राष्ट्र की संपत्ति को एवं मातृभूमि के  आंतरिक रूप से सुरक्षित करने के लिए चौबीसों घंटे अहम योगदान दिया है। पूरे देश में कोरोना काल में सुरक्षा कर्मियों के कार्यों एवं अथक प्रयासों की बहुत सराहना की ।

राजेश रावत ने कहा कि निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि आज का दिन उनके लिए खास होता है। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि हम उनके प्रयासों और अथक सेवाओं को पहचानें और उनका सम्मान करें।आज निजी सुरक्षा दिवस मनाने के लिए सभी हमारे साथ जुड़ें। इस अवसर पर सुरक्षा कर्मियों को कुशल सुरक्षा संचालन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

Related posts

फरीदाबाद: चांदपुर में 70 लाख रुपये से विकास कार्यों का शुभारंभ करते बोले विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha

एसीबी ने हैफेड के जीएम सहित अकाउंटेंट व मैनेजर को कुल 4 लाख 60000 और सब इंस्पेक्टर को 10000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनएच 2 पर गांव झाड़सेतली के पुल को जनता को पूर्ण रूप से समर्पित करेंगे केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x