Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद : घर में खेल रही चार की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार , आरोपी पुलिस गिरफ्त से कोसों दूर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : चार साल की एक बच्ची क साथ एक शख्स द्वारा जबरन बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ 6  पॉस्कों एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
      एक महिला ने महिला थाने  में पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उसकी चार साल की बच्ची हैं जोकि घर में खेल रही थी,जब  वह डियूटी करके वापिस अपने घर लौटी तो उसने देखा की उसकी बच्ची लहूलुहान अवस्था में फर्श पर पड़ी हैं। शिकायतकर्ता कहना हैं कि जब उसने अपनी बच्ची से पूछा तो बच्ची ने उसे बताया कि  सौरभ शाह ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद वह अपनी बच्ची को साथ लेकर महिला थाने पहुँच गई और आरोपी शख्स सौरभ शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस मानें तो आरोपी शख्स सौरभ शाह के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया और पुलिस आरोपी शख्स सौरभ शाह की तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

ढाई हजार आवेदन के साथ खोरी गांव से बेदखल मजदूर परिवार पहुंचे नगर निगम फरीदाबाद।

Ajit Sinha

दो शिक्षकों को एक लड़की से हुआ मोहब्बत, लव ट्रांएगल में गई दोनों की जान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में कांग्रेस निभाएंगी अहम भूमिका : सुमित गौड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x