Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: राजेश खटाना एडवोकेट अम्बासा त्रिपुरा के रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने युवा कांग्रेस के नेशनल को -कोऑर्डिनेटर राजेश खटाना एडवोकेट को अम्बासा त्रिपुरा का जिला रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद मधुसुदन मिस्त्री ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करके की है।

अपनी नियुक्ति पर राजेश खटाना एडवोकेट ने चेयरमैन सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी मधुसुदन मिस्त्री, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, राष्ट्रीय सचिव बीपी सिंह, पीआरओ त्रिपुरा हरबन, अशोक बसोया अतिरिक्त महाधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट छत्तीसगढ़ सरकार, तरुण तेवतिया प्रवक्ता हरियाणा कांग्रेस ,आदित्य राजपूत अधिवक्ता डीआरओ ओडिशा का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है,

उसे वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे और उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अम्बासा त्रिपुरा जाकर जल्द ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करके संघात्मक चुनाव की रूप रेखा तयार करेंगे। उल्लेखनीय है कि राजेश खटाना छात्र राजनीति के समय समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय है और विभिन्न पदों पर रहकर काम कर चुके है और दीपेन्द्र हुड्डा की टीम में काम कर रहे है। वर्तमान में वह जिला न्यायालय में आपराधिक मामलों के वकील है व गरीब और जरूरतमंद की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते है।

Related posts

ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई टीम ने यूआईसी की कई करोड़ों की कब्जाई गई जमीनों की पहचान की, जारी है।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा पुलिस का एक और बड़ा एक्शन, दो तस्करों की 5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति करवाई फ्रीज।

Ajit Sinha

बूथ नंबर 88 के बाद अब 87 के मतदाता भी आए सामने, कहा उनके बूथ पर भी था दबंगों का कब्जा: मनधीर मान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x