Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: निकिता मर्डर केस में आगामी गुरुवार को चालान कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा, एसआईटी टीम के साथ समीक्षा बैठक की- सीपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर  ओ पी सिंह ने आज अपने कार्यालय सेक्टर -21C में  डीसीपी   मुख्यालय डा. अर्पित जैन, एसीपी मुख्यालय आदर्शदीप सिंह, एसीपी क्राइम क्राइम व एसआईटी प्रमुख  अनिल यादव,एसीपी राजीव कुमार व क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल कुमार के साथ  घंटों तक चली बैठक में निकितातोमर  मर्डर केस में अभी तक जांच के हर पहलु   की बारीकियों से समीक्षा की गई।

आपको बता दें की निकिता तोमर मर्डर केस में 5 सदस्यी  एसआईटी गठित की गई थी जिसका इंचार्ज एसीपी क्राइम अनिल यादव को बनाया गया था।इस केस में आरोपितों  को सख्त से सख्त सजा दिलवाने के लिए केस के हर पहलू  (वैज्ञानिक, तकनीकी, व पुख्ता सबूत और गवाहों ) पर गहराई से समीक्षा की गई| इस मीटिंग में एसआईटी  अधिकारीयों के साथ साथ अनुभवी अनुसंधानकर्ता भी मौजूद थे जिन्होनें  केस के अहम् पहलुओं पर चर्चा की गई।

पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस का हर संभव प्रयास है कि निकिता तोमर मर्डर केस के सभी आरोपितों  को सख्त से सख्त सजा मिले और निकिता को इन्साफ दिलवाया जा सके। उन्होंने कहा जल्द ही एसआईटी  द्वारा तफ्तीश पूरी करके इसका चालान गुरुवार तक कोर्ट में दाखिल करने की पूरी कोशीश है।

Related posts

होटल कारोबारी से नाबालिग बेटे के अपहरण और हत्या में शामिल बदमाशों की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो अरेस्ट।

Ajit Sinha

पत्नी सीमा को दूसरी मंजिल से धक्का देकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

क्रिकेट खेल में हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक युवक की बैट से पीट पीट कर हत्या कर दी , तीन लोग हिरासत में।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!