Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: राधे श्याम भाटिया बने वजीर स्थान गुरुद्वारा के प्रधान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : गुरुद्वारा वजीर स्थान सोसाइटी- 2 ई पार्क एनआईटी फरीदाबाद के 2023-2025  प्रबंधक कमेटी के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए। यह चुनाव प्रमुख चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश भाटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें राधे श्याम भाटिया 35 मतों से और महेंद्र सिंह भाटिया 5 मतों से विजयी हुए। प्रधान पद की लिए राधे श्याम भाटिया को 227 मत प्राप्त हुए और जोगिंदर भाटिया (जॉनी) को 192 मत प्राप्त हुए एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए महेंद्र सिंह भाटिया को 208 और मनजीत सिंह को 203 मत प्राप्त हुए एवं रवि भाटिया महासचिव व भगत सिंह भाटिया उपप्रधान के लिए घोषित किए गए।

इस अवसर पर राधे श्याम भाटिया और अन्य पदाधिकारियों ने दरबार साहिब में माथा टेकने के उपरांत साध संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी पूरी टीम एक परिवार की तरह काम करेगी और सभी को साथ लेकर चलेगी। उन्होनें कहा कि गुरुद्वारे में आने वाली संगत को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए वे हर तरह के उपाय करेगें। राधे श्याम भाटिया ने कहा कि गुरुद्वारे में समय समय पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर,आंखों का कैंप और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। इस मौके पर सरदार गुरचरण सिंह रिंकू, ओंकार भाटिया, ओमप्रकाश भाटिया, सुशील भाटिया, आत्म प्रकाश भाटिया, नन्दलाल भाटिया, प्रीतम लाल भाटिया, नरेंद्र भाटिया,गौरव भाटिया, नरेन्द्र भाटिया, महेश भाटिया, जोगिंद्र भाटिया, संजय भाटिया,गोबिंद भाटिया, राजेश भाटिया, अमरनाथ भाटिया, आनंद भाटिया, अनिल भाटिया, हरीश भाटिया, सनी भाटिया,सोमनाथ भाटिया, सतीश भाटिया,  दिनेश भाटिया, सुमित भाटिया और बलदेव भाटिया, मोहन लाल भाटिया, प्रवीण भाटिया, जम्मन लाल भाटिया, राजेन्द्र भाटिया, रोहित भाटिया, रमेश भाटिया और मुकेश भाटिया आदि मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद : प्यार धोखा : एक शख्स ने 25 वर्षीय लड़की को तीन सालों तक अपनी पत्नी बना कर रखा और करता रहा बलात्कार,अकेला छोड़ गया ।

Ajit Sinha

निगम में शामिल गांवों के ट्यूबवेल आपरेटरों की चिट्ठी बदलने पर एमसीएफ कर्मचारी सस्पेंड, होगी एफआईआर- मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद में आज 165 नए कोरोना संक्रमित केस आए है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x