Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में पंजाबी गायक सुखविंदर सुखी करेंगें आने वाले नए साल -2023 का स्वागत, मनोरंजन,थिरकेंगे दर्शक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: नव वर्ष-2023 के स्वागत के लिए ग्रीन फील्ड कॉलोनी की जेएमडी ग्राउंड में विशेष रूप से जश्न मनाने की पूरी तैयारी ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम का नाम “LiT UP-2023” रखा गया हैं। ये कार्यक्रम शानदार कार्यक्रम हैं,इस तरह के खास प्रोग्राम बड़े -बड़े होटलों और क्लबों में दर्शकों को देखने को अक्सर मिलता हैं, इस विशेष प्रोग्राम में “एंट्री फी” सिर्फ 50 रूपए रखा गया हैं, का मुख्य उद्देश्य हैं इस प्रोग्राम में पूर्ण रूप से असमाजिक तत्वों को रोकना और कोरोना प्रोटोकॉल का विशेष रूप से पालन करना हैं। ये जानकारी आज ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने दी हैं।

प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष -2022 को ख़ुशी -खुशी अलविदा करना ,और आने वाले नए वर्ष – 2023 के उपलक्ष्य में ग्रीन फील्ड कॉलोनी की जेएमडी ग्राउंड में “LiT UP-2023” के नाम से विशेष और शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। ये कार्यक्रम मनोरजन से भरपूर हैं,ग्राउंड में उपस्थित दर्शकों का मनोरजन सुप्रिसद्ध पंजाबी गायक सुखविंदर सुखी करेंगे। इनके द्वारा गाए गए गानों पर उपस्थित सभी वर्ग के लोग अपने आप को थिरकने से बिल्कुल नहीं रोक सकेंगें। उनका कहना हैं कि पूरे ग्राउंड को इस बार डिस्को का इफेक्ट दिया जा रहा हैं, जैसे कि बड़े -बड़े होटलो और क्लबों में अक्सर देखने को मिलता हैं। इसमें कपल डांस भी होगा।

उनका कहना हैं कि एंट्री पास द्वारा प्रति घंटे लक्की ड्रा निकाला जाएगा, इसमें पांच विजेता को गिफ्ट दिया जाएगा। इस में खास ये हैं कि कॉलोनी के बुजुर्गों को वह खुद प्यार भरा भेंट देकर उन्हें सम्मानित करेंगे। और इस मनोरंजन से भरे शानदार कार्यक्रम में फ़ूड कोर्ट को दो भागों में बांटा गया हैं, एक में वेजिटेरियन ,और दूसरे में नॉन वेजिटेरियन हैं,का स्टाल रहेगा।

सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि मनोंरजन से भरे इस कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का विशेष से पालन किया जाएगा , सभी दर्शकों को मास्क उपलब्ध कराए जाएंगें, सेनिटाइजर की पूर्ण रूप से व्यवस्था होगी, बेधड़क लोग इस विशेष कार्यक्रम में आए, और इसे एक यादगार पल बनाए।

Related posts

डीसी विक्रम सिंह ने किया फरीदाबाद तहसील व अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण, नदारत कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसी जितेंद्र यादव की अपील: डेगूं, वायरल और मलेरिया बुखार से बचाने के लिए पहने पूरी बाजू वाले कपड़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद:भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है होली का त्यौहार : नितिन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x