Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ट्रैफिक पुलिस ने अक्टूबर माह में विशेष अभियान के तहत 26274 वाहनों के चालान किए, जुर्माना के 54 लाख वसूले।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :विशेष अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने अक्टूबर माह 2018 में 26274 वाहनों के चालकों के चालान किए हैं जिनसे जुर्माना के तौर पर 53 लाख 96 हजार 500 रूपए वसूले गए हैं। ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान आगे भी धड़ल्ले से जारी रहेगी। यह चालान इस लिए किए जा रहे हैं, ताकि ट्रैफिक नियमों के पालन लोग कर सकें और लोगों की जिंदगियों की एहमियत को भी नजदीक से समझ सकें।
डीसीपी ट्रैफिक लोकेंद्र सिंह की माने तो अक्टूबर महीने कुल 26274 वाहनों के चालकों के चालान किए गए हैं और उनसे जुर्माना के तौर पर 53 लाख 96 हजार 500 रुपए वसूले गए हैं। उनका कहना हैं कि बिना ड्राइविंग लाइसेंसी के 1722, बिना आरसी -699, बिना इंश्योरेंस के 734, एयर पोलूशन के 735 , डेंजरस ड्राइविंग के 255,गाडी चलाते समय मोबाइल फोन पर बातचीत करने के 102, ओवर स्पीड ड्राइविंग के 1123 , ड्रंकन ड्राइविंग के 358, रोंग पार्किंग के 1399, बिना हेलमेट के 8277,रोंग साइड ड्राइविंग के 1790 , रेड लाइट जंप के 2228, ट्रिपल राइडिंग के 523 , बिना सीट बेल्ट के 2583 ,बिना नंबर प्लेट के 720 के चालान किए गए हैं .

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका प्राचीन पंखा मेला: आफताब अहमद

Ajit Sinha

फरीदाबाद:केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल व विधायक बल्लबगढ़ मूलचंद शर्मा ने आज वार्ड न- 35 के सेक्टर -3 के नवनिर्मित पुल का किया लोकार्पण।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में एक बहादुर बुजुर्ग महिला की बाइक सवार दो झपटमार से खुनी संघर्ष,सोने की चैन लूटने से बचा लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x