Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही मकसद, श्रेष्ठ भारत व अखण्ड भारत: कृष्णपाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: प्रशिक्षण शिविर के तीसरे सत्र में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि श्रेष्ठ भारत और अखण्ड भारत ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एकमात्र मकसद है। पीएम मोदी के नेतृत्व में लोगों के जीवन में काफी बदलाव आया है। दुनिया में भारत की छवि को भी बेहतर बनाने में मोदी के कार्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस तीसरे सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने की।

कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे मोदी व मनोहर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से आए बदलावों को जनता तक पहुंचाने के ध्वज वाहक बनें। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसा और कहा कि विपक्ष के पास गर्व करने के लिए कुछ नहीं हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमें नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिला जिस पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि आठ साल में मोदी सरकार ने जो काम किए हैं वो 70 साल के इतिहास में पहले कभी भी नहीं हुए। उन्होंने कहा पीएम मोदी जब मीटिंग लेते हैं तो उनके पास सभी का रिपोर्ट कार्ड होता है। पीएम मोदी ने योजनाओं को कागजो में नहीं बनाया बल्कि 100 प्रतिशत तक उस पर काम किया और लोगों तक पहुंचाया है।
देश के आजाद होने के बाद से चली आ रही धारा-370 को हटाने की पिछली किसी सरकार ने हिम्मत नहीं की। सबसे बड़ी बात कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि भारत से धारा-370 समाप्त होगी। लेकिन इस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा-370 को हटाकर साकार किया।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक पर काम किया, भगवान का भव्य मंदिर अब बन रहा है, ऐसे अनेक काम जिनमें काशी विश्वनाथ धाम, सोमनाथ मंदिर समेत कई तीर्थ धाम हैं उन सभी का संरक्षण भी सरकार कर रही है। पिछली सरकारों ने देश में गरीबी हटाओ का नारा तो दिया पर उस पर धरातल पर काम नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने जब शपथ ली तो सबसे पहले यही कहा था कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार होगी। पीएम ने योजनाओं को कागजों में नहीं बनाया बल्कि 100 प्रतिशत तक उस पर काम किया और लोगों तक पहुंचाया। मोदी शासन में तीन करोड़ लोगों को आवास का लाभ मिला। 35 करोड़ लोगों को लोन की सुविधा उपलब्ध हुई। 45 करोड़ से ज्यादा जन-धन खाते खोले गए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 20 करोड़ महिलाओं के खाते में 500 रुपये डालती है तो पूरा पैसा उन महिलाओं तक पहुंचता है।

Related posts

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने चार कलोनिनाइजरों पर शिंकजा कसने के उद्देश्य से मुकदमा कराया दर्ज, अवैध प्लाट न खरीदें।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज 16 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

विधानसभा में आया अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस बिखराव का आईना : डॉ अरविंद शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x