Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी तैयारियां उपायुक्त के मार्गदर्शन में युद्ध स्तर पर पूरी की जा रही हैं ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी सभी प्रकार की तैयारियां उपायुक्त समीर पाल सरो के मार्गदर्शन में युद्ध स्तर पर पूरी की जा रही हैं । इसी कड़ी में आज समारोह के आयोजन स्थल खेल परिसर सेक्टर 12 में सभी प्रकार के कार्यक्रमो की रिहर्सल नगराधीश सतबीर  मान व डीसी पी  जिला मुख्यालय विक्रम कपूर की संयुक्त प्रमुख देखरेख में संपन्न कराई गई । इस पूर्वाभास में शामिल परेड में मार्च पास्ट में लगभग एक दर्जन टुकड़ियों  ने एसपी अमन यादव के नेतृत्व में जमकर रिहर्सल की । टुकड़ियों  में हरियाणा पुलिस के पुरुष व महिला टुकड़ी के अलावा होमगार्ड , एनसीसी आर्मी  व नेवल लड़के – लड़कियों की वरिष्ठ व कनिष्ठ टुकड़ी स्काउट्स, गाइड्स , प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ियां ने रिहर्सल की।  सामूहिक पीटी प्रदर्शन का पूर्वाभास डीपीआई  सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कराया गया । इस शो में जिले के करीब 25 स्कूलों ने लगभग 1500 बच्चो ने रिहर्सल की।  सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास  के अंतर्गत आधा दर्जन स्कूलों के छात्र छात्राओं ने हरियाणवी ,राजस्थानी , पंजाबी  नृत्य के अलावा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत एक्शन  सॉन्ग आदि सांस्कृतिक कारकों की रिहर्सल की । इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ मनोज कौशिक, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसही तथा फरीदाबाद की खण्ड शिक्षा अधिकारी मुनेश चौधरी सहित जिला के कई अन्य सम्बंदित अधिकारी भी उपस्थित थे

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज वार्ड – 28, नहरपार में की कई स्थानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपित की पत्नी और उसकी बेटी को घर में गोली मारी-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

डीएवी शताब्दी ने अपना स्वतंत्रता दिवस ‘एक पेड़ – देश के नाम’, एनसीसी कैडेट्स सम्मान कार्यक्रम व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ मनाया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x