Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ के कार्यालय पर पहुंचे आस्ट्रेलियन डेलीगेट्स मिस्टर जोए ज़ाजा का भव्य स्वागत।


अजीत सिन्हा रिपोर्ट
फरीदाबाद:आस्ट्रेलिया के डेलीगेट्स मिस्टर जोए ज़ाजा ने बुधवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ के सेक्टर-12 स्थित कांग्रेस भवन का निरीक्षण किया और इस भवन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में कांग्रेसी नेता मजबूती से पार्टी के प्रचार-प्रसार में लगे हुए है और यह भवन उनकी मेहनत को दर्शाता है। इस मौके पर मुख्य रुप से उद्योगपति एवं समाजसेवी सरदार कुलबीर सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, युवा समाजसेवी जितेंद्र चंदेलिया, रिटायर्ट एस.सी मार्केटिंग बोर्ड सी.एम थापर,एडवोकेट गौतम नारायण सिंह, भोला ठाकुर, कुलदीप, नजीम, वरुण बंसल, मनीष शर्मा सदपुरा आदि मौजूद थे।
कांग्रेसी नेताओं ने मिस्टर जोए ज़ाजा की खूब आवोभगत करते हुए उन्हें बताया कि फरीदाबाद का कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी तत्परता से पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटा हुआ है और मिशन 2019 को लेकर वह पूरी गंभीर है और देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य करने में लगा हुआ है।इस मौके पर मिस्टर जोए ज़ाजा ने कांग्रेसियों को बताया कि फरीदाबाद से जल्द ही उनके व सरदार कुलबीर सिंह, रिंकू चंदीला तथा सुमित गौड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेगा और यह प्रतिनिधिमंडल उनसे आगामी लोकसभा व विधान सभा चुनावों को लेकर विचार विमर्श करेगा, वहीं पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में भी वार्तालाप की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद ;पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी के समक्ष सूरजकुंड थानें में लगाए गए खुले दरबार में दो शिकायतें आई, मौके पर ही निपटा दी गई।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश में बनाए गए 20629 पोलिंग बूथ: पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha

चहुमुखी विकास के नए आयाम से औद्योगिक नगरी फरीदाबाद का लहराएगा विश्व में परचम : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x