Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

हरियाणा एनसीबी फरीदाबाद यूनिट की नशा तस्करों पर कार्यवाही। 72 Tramadol कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद/नूंह :हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त करने के हरियाणा सरकार के अभियान को साकार करने में हरियाणा एनसीबी लगातार सफलताएं पा रही है। इसी कड़ी में सफलता प्राप्त करते हुए ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने नूह जिले के सिटी थाना एरिया में पंजाब नेशनल बैंक के पास से अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक नशा तस्कर को 72 Tramadol कैप्सूल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। विदित है कि ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा- निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई  की जा रही है।

विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा एनसीबी फरीदाबाद यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुरी कुमार के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के निर्देशन में उप निरीक्षक. कीमती लाल अपनी टीम के साथ अड़बर चौक जिला नूंह के पास मौजूद था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना सिटी नूंह एरिया मे एक नशा तस्कर अवैध नशीले दवाइयों की तस्करी का कारोबार कर रहा है। अगर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त कार्रवाई की जाए तो आरोपी को अवैध नशीला कैप्सूल सहित काबू किया जा सकता है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताएं स्थान पर पहुंचकर एक आरोपित को अवैध नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की तलाशी लेने पर उसके पास से 72 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। आरोपित का नाम मोहम्मद हिशाम पुत्र उमर मोहम्मद है। जो जिले की हामिद कालोनी का रहने वाला है। अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया किआरोपित पर थाना सिटी नूंह में एनडीपीएस. अधिनियम की विभिन्न धाराओं में माध्यमिक मात्रा का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। आरोपित  को आज अदालत के सम्मुख पेश करके आगे तफ्तीश शुरू कर दी है। हरियाणा एनसीबी नशे के अवैध कारोबार पर सख्त नजर रखे हुए है और ऐसे अपराधों में शामिल व्यक्तियों केखिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ साथ आमजन से अपील की है उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS. GOV.IN और हरियाणा एनसीबी के टोल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। आमजन के सहयोग और उनकी सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखेगा।

Related posts

15000 के ईनामी व भाटी गैंग के सदस्य सचिन उर्फ़ मूसा को क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -85 ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम के वार्डों के बंटवारे का ड्रा कल 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने उड़ीसा से तस्करी कर लाई जा रही 204 किलो गांजा पत्ती जब्त  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x