Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : गांव भतौला में एक 11 क्लास के छात्र की लाश एक पुराने मकान में मिली, हत्या, छात्र पांच दिनों से गायब था, हिरासत में दोस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : गांव भतौला के एक पुराने मकान से ग्यारवी क्लास के छात्र की लाश मिली है, पुलिस की माने तो छात्र की हत्या की गई हैं। यह छात्र अपने घर से पिछले पांच दिनों से गायब था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं और पुलिस इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
मनीष उम्र 18 साल निवासी गांव भतौला का रहने वाला हैं, वह अपने घर से पिछले पांच दिनों से गायब था जिसकी शिकायत 12 जुलाई को खेड़ीपुल थाने में की गई थी। खबर के अनुसार मकान से आज दोपहर के वक़्त बदबू आने लगी, तो आसपास के लोगों के अंदर जाकर देखा कि एक लड़का मृत हालत में मरा पड़ा था। इस घटना की सूचना खेड़ीपुल थाने को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो मनीष की लाश थी, पुलिस की माने तो उसकी हत्या की गई हैं। खबर हैं कि पुलिस मृतक मनीष के कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं हैं। अभी इस केस में पुलिस जांच पड़ताल कर रहीं हैं।

Related posts

मानव रचना डेंटल कॉलेज और इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने लॉन्च किया उत्तर भारत का पहला स्पोर्ट्स डेंटिस्ट्री में फैलोशिप प्रोग्राम

Ajit Sinha

फरीदाबाद : देश की बौद्धिक संपदा के संरक्षण में भी मीडिया को निभानी होगी अहम भूमिका: गंगाशंकर मिश्र

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ईशानी ज्वैलर्स के मालिक को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x