Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह ने आज कहा कि फरीदाबाद जिले में अब बदमाशों की खैर नहीं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद में कमिश्नरेट के सभी पुलिस उपायुक्तों तथा सहायक पुलिस आयुक्तों की संगोष्ठी के दौरान पिछले सप्ताह दिए गए कार्यों के निष्पादन की जानकारी लेते हुए पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद ओ॰पी॰ सिंह ने कहा कि फरीदाबाद जिले में बदमाशों की अब खैर नहीं है, क्योंकि अब जिले में तैनात पी॰सी॰आर॰, राइडर, नाका व गश्त  पार्टी सहित हर पुलिस कर्मी के पास बदमाशों के नाम, पता व फोटो व उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी है। एक विशिष्ट मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए अब उनकी तुरंत पहचान कर ली जाएगी।

इसके अतिरिक्त सूचनाओं के आदान-प्रदान की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए व्हाट्सअप  की बजाए पुलिस बेहतर  प्रणाली पर ही लौट रही है। इसके जिला रेडियो अधिकारी (डी॰आर॰ओ॰) द्वारा पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त प्रशिक्षण  दिया जा रहा है। कार्यसिद्धि का मंत्र प्रदान करते हुए सिंह ने कहा कि हमें सर्वप्रथम योग्य और उपयुक्त व्यक्ति को कार्य देना चाहिए। उसके बाद उसमें निरंतर प्रगति की जानकारी लेते रहना चाहिए। तदुपरांत की गई कार्रवाई  के रिपोर्ट लेकर उसकी समीक्षा की जानी चाहिए और अगर कोई कमी रही है, तो उचित मार्गदर्शन के साथ पुनः उस कार्य को पूर्ण करने के लिए सौंपा जाए। 

इसके साथ-साथ स्वस्थ और फाइटिंग फिट रहने की युक्ति बताते हुए कहा गया कि शारीरिक समर्थ  के अनुसार सुबह-सुबह दौड़ना शरीर को स्वस्थ और फाइटिंग फिट रखने के लिए अति उत्तम है। दौड़ने से शरीर में रक्त संचरण तेज होता है और स्क्त धमनियों के छोटे-मोटे अवरोध स्वतः ही दूर हो जाते है। उत्कृष्ट सेवा निष्पादन के लिए सभी अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए संगोष्ठी का समापन किया गया। 

Related posts

राष्ट्रीय खेल दिवस: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने हॉकी खिलाड़ियों के साथ मनाया खेल दिवस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पानी पी रही राष्ट्रीय पक्षी मोरनी को खाने के उद्देश्य से पत्थर मारकर कर दी हत्या -पकड़े गए।

Ajit Sinha

वेयरहाउस के केयरटेकर का अपहरण करके मारपीट करने के मामले में 4 अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!