Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने किया एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना साइबर अपराध सेंट्रल की टीम ने आज मंगलवार को एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई के दौरान कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक कॉल सेंटर का मालिक है। यह कॉल सेंटर इंदौर , मध्य प्रदेश संचालित किया जा रहा था। इस संबंध में थाना साइबर अपराध सेंटर , फरीदाबाद में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके कब्जे से पुलिस ने  7 मोबाईल फोन व एक लैपटॉप बरामद किया गया है।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि टिकवाली निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि एक फरवरी को उसके पास एक कॉल आया जिसने बताया कि करेंसी में ट्रेडिंग कराते है। फिर ठगों ने शिकायतकर्ता के पास कुछ ट्रेड का डाटा शेयर किया। जिस पर उसने ठगों के बताए अनुसार खाता खोला और 1,10,000/-रुपए का निवेश किया। कुछ देर बाद जब उसने अपना खाता खोल कर देखा तो निवेश की कोई पूंजी नहीं दिखा रहा था। जिस शिकायत साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि  साइबर थाना सेंट्रल ने कार्रवाई करते हुए अरूण भोसले निवासी  श्री राम नगर सिटी इन्दौर मध्यप्रदेश, आयुष सिलावट निवासी  संयोगिता गंज, इंदौर मध्य प्रदेश, नेमिश राठौर व पवन राठौर निवासी इन्दौर मध्य प्रदेश हाल अरिहंत नगर गांधीनगर इन्दौर मध्यप्रदेश, विक्की राठौर निवासी  बाडगंगा इन्दौर मध्य प्रदेश, कार्तिक भोसले निवासी मयूरनगर, थाना आजाद नगर, इन्दौर मध्यप्रदेश, अभिषेक मीणा निवासी ग्राम किशनपुर जिला देवास मध्यप्रदेश हाल बाबुलाल नगर इन्दौर मध्यप्रदेश व विनय जोशी निवासी ऋषि नगर, इंदौर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि अरूण भोसले (मास्टर माइंड) ने इंदौर मध्य प्रदेश में एक बिल्डिंग को किराये पर लेकर फर्जी कॉल सेंटर चला रखा था। जिसमें सभी सहआरोपित कॉलिंग का काम करते थे। विनय जोशी वेबसाइट और लिंक डेवलप करने का काम करता था। आरोपितों  से 7 मोबाईल फोन व एक लैपटॉप बरामद किया गया। जिनको पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related posts

8 अक्टूबर को होने वाली मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस ने किए तीन स्तरीय सुरक्षा इंतजाम’

Ajit Sinha

मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर रखे. एसडीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात ग्रीन फील्ड में विधायक दीपक मंगला के समधी के कोठी में लगी भयंकर आग, मची भगदड़, बच्चे हुए बेहोश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x