Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बस स्टैंड बल्लभगढ़ से लडकी को अगवा कर जबरन बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बल्ल्भगढ़ बस स्टेंड पर खड़ी दो सहेलियों को जादू -टोटके में उलझा कर एक लड़की को बस में भेज दिया ,और दूसरी लड़की को अगवा कर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। इस संबंध में शहर बल्ल्भगढ़ थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अब पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम इरशाद निवासी पीर कॉलोनी गांव मवई, फरीदाबाद है,जिसे आईएमटी से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गांव सरूरपुर फरीदाबाद की रहने वाली लडकी ने थाना शहर बल्लभगढ़ में शिकायत दी जिस में आरोप लगाया कि वह अपनी सहेली के साथ बस स्टैंड बल्लभगढ़ पर कॉलेज जाने के लिए खडी थी। तभी वहां खडे एक लड़के उनसे पता पुछने के लिए बातों में उलझाया तभी दुसरा लडका वहां आया और उनका हाथ देख भविष्य देखने की बात कहने लगा जिसके बाद उसने टोटके के लिए लड़कियों के हाथ में फुल, पीपल का पता और पत्थर दिया जिसके बाद उसने कहा कि इनको पीपल के पेड़ पर चढ़ना है और कहा कि दोनों लड़कियों को उसके साथ चलना होगा। कुछ दूर चलने के बाद आरोपितों ने दोनों लड़कियों के फोन ले लिए व एक लड़की को वापस बस स्टैंड भेज दिया और एक लडकी को बहलाकर अपने साथ सुनसान जगह ले गए । जहां पर उन्होंने लडकी के साथ दुष्कर्म किया। जिस शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। उनका कहना है कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने आरोपित इरशाद निवासी पीर कॉलोनी गांव मवई फरीदाबाद को आईएमटी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित मदारी है तथा उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने के प्लान बनाया था। उन्होंने लडकी को बातों में फसाया और जादू टोने के ज्ञान को साबित करने के लिए सोडियम में पानी डालकर आग लगाकर लडकी को विश्वास में लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित से दोनों लडकियों के फोन व सोडियम बरामद किया गया है तथा पुछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग:सीएम मनोहर लाल की घोषणा, रेनीवेल परियोजना से गांव खाम्बी की पेयजल समस्या का होगा समाधान

Ajit Sinha

एक सब्जी बेचने वाले ने जमीन की फर्जी जीपीए की चैन बना कर बेच दी करोड़ों रूपए की जमीन -अरेस्ट

Ajit Sinha

दो दिन से लापता छह साल की बच्ची का शव एक पार्क में संदिग्ध अवस्था में मिलने मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x