Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:श्रीलंका के सिविल सेवा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:श्रीलंका के सिविल सेवा अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला फरीदाबाद का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया एवं संयुक्त आयुक्त पुलिस राजेन्द्र कुमार मीणा के साथ जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ साथ जिला स्तर पर व्यवस्थाओं की जानकारी दी। दौरे के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया तथा उन्हें जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा आमजन को पारदर्शी, जवाबदेह एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जिला प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही प्रशासनिक प्रक्रियाओं, ई-गवर्नेंस, नागरिक सेवाओं तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय से संबंधित व्यवस्थाओं में विशेष रुचि दिखाई। इस अवसर पर दोनों पक्षों के बीच प्रशासनिक अनुभवों, बेहतर कार्यप्रणाली और सुशासन के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया गया।

अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने लाभार्थियों तक योजनाओं व सेवाओं का अविलंब लाभ पहुँचाने के लिए शुरू किये गये डिजिटल प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में उठाये गये क़दमों की जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में परिवार पहचान पत्र शुरू किये गये हैं। जिनमें  सम्पूर्ण परिवार की जानकारी एकत्रित की गयी है। परिवार पहचान पत्र के आधार पर पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिला में राजस्व रिकॉर्ड को डिजिटल किया गया है तथा जिला स्तर पर मॉडल रिकॉर्ड रूम स्थापित किया गया है। किसानों को किसान पहचान पत्र जारी किये जा रहे हैं ताकि बिचौलियों से छुटकारा मिल सके। सरल पोर्टल के माध्यम से सम्बंधित विभागों की योजनाओं का ऑनलाइन लाभ दिया जा रहा है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजकरण करवाने वाले किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदा जा रहा है। फसल का भुगतान 48 घंटों में डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में किया जा रहा है। सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत नागरिकों को समयबद्ध विभागों की सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है तथा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी है।अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि नागरिकों की समस्यायों को एक छत के नीचे निपटने के उद्देश्य से अनेक कदम उठाये गये हैं। नागरिक समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी के माध्यम से अपनी समस्याएं रख सकते हैं। राजस्व विभाग द्वारा पेपरलेस रजिस्ट्री तथा ऑटो म्यूटेशन की सुविधा प्रदान की गयी है जिससे नागरिक घर बैठे ज़मीन की रजिस्ट्री इत्यादि करवा सकते हैं। शहरी क्षेत्रों में संपत्तियों का पंजीकरण किया गया है। तहसीलदार भूमिका लाम्बा ने राजस्व विभाग में किये गये सुधारों की विस्तृत जानकारी दी।जिला पुलिस के संयुक्त आयुक्त राजेन्द्र कुमार मीना ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में डिजिटल तकनीक के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला में यूनिफाइड कमांड सेंटर स्थापित किया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाहनों की ट्रैकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों के उलंघन करने वाले वाहनों के चालान किये जा रहा है। पुलिस द्वारा आर्टिफीसियल इंटेलीजेंस के माध्यम से अपराध पर नियंत्रण, यातायात प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। सोशल मीडिया निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गयी हैं जो सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर नज़र रख रही है। बैठक में नगराधीश अंकित कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों द्वारा दिए जा रहे बिज्ञापन पर चुनाव आयोग की नजर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधि विभाग भाजपा के जिला संयोजक संतराम शर्मा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की |

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पैसों के लालच में पूर्व मकान मालिक की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x