Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

फरीदाबाद:देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य के लिए सात श्रेणियों में दिए गए राज्य स्तरीय सम्मान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: राज्य स्तरीय 11वें देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकारों को उत्कृष्ट कार्य के लिए 7 श्रेणियों में सम्मानित किया गया। सेक्टर-87 स्थित मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल (एमडीआईएस) में विश्व संवाद केंद्र न्यास हरियाणा द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रदेश भर से पत्रकार, शिक्षाविद, उद्योगपति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इस अवसर पर समारोह में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्र पाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, एमडीआईएस के निदेशक राजीव गिरधर, शिवालिक प्रिंटेक्स के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल तथा वैश्य जागृति फाउंडेशन के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति,समाज को सही दिशा देने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाती है।कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को ग्रामीण विषयक पत्रकारिता नारद सम्मान पत्रकार रामकिशन को,सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान पत्रकार साक्षी रावत,उत्कृष्ट न्यूज पोर्टल पत्रकारिता नारद सम्मान मानसी अरोड़ा को, उत्कृष्ट फोटो पत्रकारिता नारद सम्मान ओमप्रकाश पांचाल, नवोदित पत्रकारिता नारद सम्मान नवनीत शर्मा, पत्रकारिता सेवा नारद सम्मान विश्वजीत शर्मा और देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में संपादक पद पर रहे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन कुमार को देवर्षि नारद आजीवन उत्कृष्ट पत्रकारिता श्रेणी में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान किए। सम्मान वितरण के दौरान राज्य मंत्री राजेश नागर को मार्कण्डेय आहूजा, राजेश चौहान, माधव,जबकि देश के विख्यात पत्रकार डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री को विश्व संवाद केंद्र के सचिव एवं प्रचार प्रमुख राजेश कुमार,संपादक राजेश शांडिल्य, अमित चौधरी सहित ने,प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्र पाल को संपादक नरेंद्र कुंडू, विवेक तथा विश्वनाथ ने राजीव गिरधर को संपादक अनिल आर्य, छत्रपति और राजीव ने मुकेश अग्रवाल को अनिल कुमार गुरुग्राम के दीक्षांत तथा लक्ष्मण और मनमोहन गुप्ता को शरद, डॉ. जयपाल तथा राजेंद्र बल्लभगढ़ को सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान विश्व संवाद केंद्र के कार्यों और गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। आयोजकों ने कहा कि देवर्षि नारद संवाद, सत्य और जनजागरण के प्रतीक रहे हैं तथा पत्रकारों का दायित्व भी समाज में सकारात्मक, तथ्यपरक और जिम्मेदार संवाद को बढ़ावा देना है। समारोह के अंत में सभी अतिथियों, सम्मानित पत्रकारों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
हरियाणा के राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देव ऋषि नारद को आदि पत्रकार माना जाता है, जो समाचार प्रेषक के रूप में प्रख्यात थे। वे अपनी सृजन शक्ति और जनकल्याणकारी संदेशों के प्रसार के लिए तीनों लोकों में विचरण करते रहते थे।राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि पत्रकारिता समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है और नारद मुनि ने सत्य, संवाद और सूचना के आदान-प्रदान की परंपरा को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार की पत्रकार हितैषी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ पत्रकारों को 15,000 प्रतिमाह पेंशन प्रदान कर रही है। सरकार पत्रकारों के सामाजिक और आर्थिक सम्मान को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। राज्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों की भूमिका केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में भी अहम योगदान निभाते हैं। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
प्रांत प्रचारक डा. सुरेंद्र पाल ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान समय तक पत्रकारिता का जिक्र करते हुए ने कहा कि हर कालखंड में पत्रकारिता ने समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। देवर्षि नारद परंपरा की पत्रकारिता सत्य, निर्भीकता और लोक कल्याण पर आधारित रही है। आज भी मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त साधन है। उन्होंने राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया तथा पंच परिवर्तन के विषयों,स्वदेशी जीवनशैली, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों को समाज में व्यापक रूप से स्थापित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं, बल्कि भाषा भूषा,भजन,भवन संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़ा विषय है। परिवारों में संवाद, संस्कार और परंपराओं पर चर्चा बढ़ाने तथा सामाजिक समरसता को व्यवहार में उतारने की जरूरत है। पत्रकारों से आह्वान किया गया कि वे अपनी लेखनी और कैमरे के माध्यम से समाज में प्रेरणादायी कार्यों, सकारात्मक पहल और राष्ट्रहित के विषयों को प्रमुखता दें, जिससे जागरूक, संगठित और आत्मविश्वासी समाज का निर्माण हो सके।
डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने पत्रकारिता के मूल्यों और दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार को किसी भी प्रकार के दबाव, पद, प्रतिष्ठा या आर्थिक लाभ के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में नहीं आना चाहिए।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारी पूर्ण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा पेशा है, जिसमें निष्पक्षता सबसे महत्वपूर्ण है। पत्रकार को निष्पक्ष पत्रकारिता अवश्य करनी चाहिए, लेकिन साथ ही राष्ट्रहित और देशहित को सदैव ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए। डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि उतार-चढ़ाव पत्रकार के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय पत्रकारों को धैर्य और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।उन्होंने देव ऋषि नारद जयंती के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि देवर्षि नारद संवाद और सूचना के प्रसार के प्रतीक रहे हैं। इस अवसर पर सभी पत्रकारों को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करेंगे।कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों और गणमान्य लोगों से उन्होंने पत्रकारिता के उच्च आदर्शों को बनाए रखने तथा समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार ने केंद्र की स्थापना, उद्देश्यों और गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1990 के दशक में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान विश्व संवाद केंद्र की स्थापना इस उद्देश्य से की गई थी कि भारतीय राष्ट्रीय दृष्टिकोण और तथ्यपरक जानकारी विश्वसनीयता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।उन्होंने कहा कि समय के साथ विश्व संवाद केंद्र मीडिया जगत में राष्ट्रीय एवं भारतीय दृष्टिकोण को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने वाला एक प्रभावी मंच बनकर उभरा है। यह संस्था समाज में सकारा त्मक, रचनात्मक और राष्ट्र हितकारी विचारों के प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।विश्व संवाद केंद्र शीघ्र ही देवर्षि नारद के विचारों और संचार परंपरा से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध पत्र तैयार कराने की महत्वपूर्ण पहल भी शुरू करेगा।कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी अदिति और सृष्टि,बीटेक की छात्रा जतिका और कनिका सहित करीब 15 युवाओं में देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम को लेकर काफी आकर्षण दिखा। इन्होंने आयोजन स्थल रंगोली और पुष्पों से सुसज्जित किया,जबकि आयोजन स्थल हरियाणा के प्रत्येक जिले में पिछले दिनों हुए देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रमों एवं केंद्र की अन्य गतिविधियों प्रदर्शनी लगाई।वहीं भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देने वाले महापुरुषों की जीवनी से संबंधित साहित्य का बिक्री केंद्र के प्रति भी काफी आकर्षण देखने को मिला।

Related posts

फरीदाबाद :टाटा स्टील कंपनी के मैनेजर अरिंदमपाल की कंपनी के कार्यालय में घुसकर बर्खास्त कर्मचारी ने गोलियों भून डाला, मौत।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी सौगात, जल्द मिलेंगे टैबलेट

Ajit Sinha

फरीदाबाद:वीरवार को सूरजकुंड मेले की चैपाल पर न्यूजीलैंड के टीपकारा ग्रुप द्वारा दी गई प्रस्तुति ने जमकर वाहवाही लूटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x