Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

बी -फार्मा छात्र की स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत, साथियों पर लगा साजिश के तहत हत्या करने का गंभीर आरोप- हत्या का केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: चांदहट थाना इलाके में एक बी -फार्मेसी के छात्र की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या करके पलवल के एक निजी अस्पताल के बाहर छोड़ फरार हो गए। मृतक युवक का नाम योगेश जो राजीव नगर, चांदहट का रहने वाला था। सनसनीखेज हत्या का आरोप उसके कई साथियों पर लगा है। इस मामले में थाना चांदहट पलवल में हत्या सहित कई संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने मृतक योगेश के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। और पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को सौप दिया है। पुलिस इस केस की जांच कर रही है जांच में दोषी पाए जाने के बाद, आरोपितों को गिरफ्तार किया जायेगा। खबर के मुताबिक योगेश अपने चार साथियों के साथ चांदहट स्थित स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। जैसे उसने स्विमिंग पुल में नहाने के लिए छलांग लगाई, तो एकदम से डूबने लगा, दो उसके साथी स्विमिंग पूल में कूद कर उसे बाहर निकाल लिया, जब बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज कैमरे में कैद है। यह फुटेज मृतक योगेश के परिजन को दिखाई गई, पर वह नहीं माने, और पुलिस पर दबाव बना कर साजिश के तहत सनसनीखेज हत्या करने का मुकदमा दर्ज करवा दिया। इस मामले में कुल 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। ये मामला शनिवार रात की बताई गई है।

Related posts

बाप -बेटे के मर्डर के मामले में 13 साल से फरार 1 लाख रूपए के इनामी व दो मोस्ट वांटेड को एसटीएफ ने अरेस्ट किया हैं

Ajit Sinha

हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर एक कार में आए बदमाशों ने की कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल बाल बचे , पुलिस की जांच जारी।

Ajit Sinha

स्नैचिंग और लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में, एक बदमाशों को लगी गोली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x