Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद: 2024 में बेरहम भाजपा गठबंधन सरकार को सबक सिखाएगी जनता: अभय सिंह चौटाला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व विधायक अभय सिंह चौटाला की हरियाणा ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 16वें दिन जिला फरीदाबाद के पृथला हलके के गांव अलावलपुर से शुरू हुई। इस दौरान उमड़े भीड़ ने गर्मजोशी के साथ अभय सिंह चौटाला का स्वागत किया। इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने मेवात के ऐतिहासिक गांव सिंगार से इस यात्रा की शुरुआत करवाई थी।वे इस यात्रा के दौरान 25 सितंबर तक हरियाणा के दो हजार गांवों में जाएंगे और 4200 किलो मीटर पैदल चलेंगे। अब तक 300 किलोमीटर पैदल चले हैं और करीब 150 गांवों में पहुंचे हैं। जहां-जहां भी यात्रा में गए, सभी ने कहा कि वो बदलाव चाहते हैं। जनता इस बेरहम और तानाशाह सरकार से छुटकारा चाहती है। 2024 में प्रदेश की जनता इस बेरहम भाजपा गठबंधन सरकार को सबक सिखाएगी। इनेलो नेता ने तथ्यों और आंकड़ों के जरिए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग सबसे अधिक हताश और निराश है। सरकारी नौकरियों के 28 पेपर लीक हो चुके हैं। दर्जनों भर्तियां रद्द हो गई हैं। जिसके पास पैसा है उसे कौशल रोजगार निगम में नौकरी मिल जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी के मामले में देश में पहले स्थान पर है। इनेलो की सरकार बनेगी तो प्रत्येक घर से युवा को नौकरी देंगे और बेरोजगारों को मासिक भत्ता देंगे।

उन्होंने अपने दादा चौधरी देवी लाल के न्याय युद्ध और सरकार बनने के बाद लिए गए तीन ऐतिहासिक फैसलों का रोचक प्रसंग भी जनता को सुनाया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवी लाल ने 1987 के चुनाव से पहले न्याय युद्ध चलाया। उस समय चौ. बंसी लाल हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। चौधरी देवी लाल ने चुनावों में तीन वादे किए। 100 रुपए मासिक पेंशन देने के अलावा किसानों व छोटे दुकानदारों का 10 हजार रुपए तक का कर्जा माफ करने और गरीब व जरूरतमंद परिवार की कन्या की शादी में 5100 रुपए कन्यादान देने का वादा चौ. देवी लाल ने किया। तब चौ. बंसी लाल ने कहा था कि ऐसे लोगों को पैंशन देने व कर्ज माफी के लिए सरकारी खजाना नहीं लुटाया जा सकता और चौ. बंसी लाल ने कहा था कि वे खुद वकील हैं, अगर यह संभव हो तो ये योजनाएं वे खुद लागू कर देते।इनेलो नेता ने कहा कि चौधरी देवी लाल हमेशा जनहित में फैसले लेते थे। मुख्यमंत्री बने तो तीनों योजनाओं का प्रस्ताव कैबिनेट की पहली मीटिंग में पास करवा दिए और नीचे प्रस्ताव पर दस्तखत कर लिख दिया ‘चौधरी देवीलाल’। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सरपंच, किसान और सामाजिक सगंठन सडक़ों पर भाजपा गठबंधन  सरकार की कुनीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। 2024 में इनेलो की सरकार बनेगी तब प्रदेश के सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा में कोरोना का कहर जारी, आज प्रदेश में कोरोना के 2099 नए मरीज आए, गुरुग्राम में 604 व फरीदाबाद में 237 केस हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में 12 क्लस्टरों के तहत 60 आईटीआई का होगा अपग्रेडेशन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच -30 ने ओला टैक्सी कार के ड्राईवर गिरोह के तीन सदस्यों को 38 लाख 20650 रूपए सहित किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x