Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : तिलपत में बिजली का मीटर उखाड़ने गई बिजली बिभाग की विजिलेंस टीम पर लोगों ने किया जमकर पथराव, गाड़ियों में डुबकें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र के तिलपत इलाके में बिजली मीटर उखाडनें गए विजिलेंस की टीम के ऊपर आज लोगों ने जमकर पथराव शुरू कर दिया। जिसे नाराज लोगों ने पुलिस चौकी के समीप जाम लगा दिया। इसके बाद लोग सेक्टर -37 थाने का घेराव किया  के उपरान्त स्कूल से लौटतें वक़्त रास्ते में एक मासूम बच्चे की करंट लगने के बाद उसकी हालत ख़राब हो गई उसे गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं जहां पर उस बच्चे का  ईलाज चल रहा हैं। इन दोनों घटनाओं से नाराज लोग पिछलें कई घंटों से सड़कों पर जमे हुए हैं।

                                               सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह छह बजे के करीब तिलपत इलाके में बिजली विभाग की ऑपरेशन व विजिलेंस की टीम संयुक्त रूप से आज बिजली की मीटर उखाडनें हेतु पहुंचें थे जैसे ही  कर्मचारीगण लोगों के घरों से बिजली का मीटर उखाड़ कर ले जाने लगे कि पब्लिक ने उन पर पथराव शुरू कर दिया से बचनें के लिए बिजली विभाग के तीन  सरकारी गाड़ियों में घुस गए जिससे गाडियों का नुकसान तो हुआ पर कर्मचारियों को चोटें नहीं लगने की खबर हैं। बताया गया हैं कि  इसके बाद बिजली विभाग के लोग सेक्टर -37 थाने में पहुंच गए और उनके साथ के साथ तिलपत गांव के सैकड़ों लोग भी थाने पहुंच गए और बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी पर पुलिस प्रशासन के ऊपर किए गए नारेबाजी का कोई असर पड़ता हुआ नहीं दिखाई  और पुलिस ने बिजली विभाग की शिकायत पर आरोपी लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया।
                                               इस दौरान एक आठ के साल मासूम बच्चे की स्कूल से वापिस लौटतें वक़्त सिंडिकेट बैंक, तिलपत रोड के समीप एक ट्रांसफार्मर के आसपास फैली करंट के चपेट में आ गया  और उसकी हालत जाएदा ख़राब होने के कारण एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं की बात पूरे इलाके में आग की तरह फ़ैल गई और थाने में मौजूद लोग घटना स्थल पर चले गए। खबर लिखे जाने तक तिलपत में सैकड़ों लोग पिछलें घंटों से सड़कों परजमे हुए हैं और बिजली विभाग के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस संबंध में एसीपी सराय यशपाल खटाना का कहना हैं कि बिजली विभाग की शिकायत पर सेक्टर -37 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं एक बच्चे को जो करंट लगी हैं उसका इलाज एक हॉस्पिटल में चल रहा हैं और  उनके पास जैसे ही पीड़ित पक्ष की शिकायतें आएगी , पुलिस उसी हिसाब से कार्रवाई कर दिया जाएगा। उधर , पूर्व सरपंच व पूर्व ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य उमेश शर्मा का कहना हैं कि उन्होनें लोगों के गुस्से को शांत किया और बिजली विभाग के कर्मचारियों के  खिलाफ सेक्टर -37 थाने में लिखित रूप में दी  हैं। जिसमें पुलिस से इस मामले में लिप्त सभी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई हैं।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: देश की जनता ने मोदी सरकार को बहुत बड़ी ख़ुशी दी हैं, जम कर खेलों और सुरक्षित होली खेलों – कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

6 मतगणना केंद्रों पर 23 को धारा-144 लगा दी गई हैं,उल्लंधन किया तो होगी कार्रवाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद :फरीदाबाद के एसडीएम प्रतापसिंह आज अपने लगभग 32 वर्षों की सरकारी सेवा अवधि के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x