Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी के तहत उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी के तहत उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त-कम-सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जितेन्द्र दहिया, एसडीएम बल्लबगढ़,राजेश कुमार, एसीपी ट्रैफिक देवेन्द्र कुमार, सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डा. एम.पी. सिंह, एनएचएआई से सुधीर कुमार, हुडा, नगर निगम, बीएण्ड आर, बिजली बोर्ड से सभी सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।
उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हरियाणा के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि सर्दी का समय आ गया है और धुंध पड़ने की वजह से सड़क दुर्घटना ज्यादा होने की सम्भावना हो जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आनी चाहिए, इसलिए सम्बन्धित विभाग सड़क पर निर्धारित समय में सभी साइन बोर्ड लगाने सुनिश्चित करें और सड़क पर चलने वाले सभी वाहनों में रिफलैक्टर टेप लगाई जाये। उन्होंने कहा कि मैट्रो स्टेशनों के आस-पास यात्रिओं की सुविधा के लिए बड़े-बड़े बोर्ड और लाल रंग की रिफलैक्टर टेप लगाई जाये ताकि सड़क पर वाहन दूर से दिखाई पड़ें। उपायुक्त ने कहा कि पीछे जो दुर्घटनाएं हुई हैं उनको केस स्टडी बनाया जाये और उन पर सम्बन्धित विभाग अपनी प्रजैंटेशन तैयार करें ताकि भविष्य में उन दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके। उपायुक्त ने सभी विभागों को दिशा-निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अन्दर दिए गए कामों की समीक्षा करके विभाग को अवगत करायें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पुलिस विभाग के साथ पांच-पांच आरएसओ उक्त मुहिम को आगे बढ़ायेंगे और सम्बन्धित एसडीएम उनकी माॅनिट्रिंग करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नेशनल शूटिंग में छाया पलवल का छोरा, कर दी मेडल की बौछार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अवैध रूप से चल रही निजी स्कूल वेनों पर यातायात पुलिस शिकंजा कसने हेतु सख्त कार्रवाई करेंगीं, ट्रैफिक डीसीपी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच,डीएलएफ ने लक्ष्मण हत्याकांड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, परिवार में दखलअंदाजी, इस लिए कर दी हत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x