Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनटीपीसी में मॉक ड्रिल का आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बीपीसीएल, बीपीसीएल बॉटलिंग प्लांट और एनटीपीसी में एनडीआरएफ 8वीं बटालियन की टीम द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। फरीदाबाद जिले में 13 से  27 नवंबर तक बीपीसीपी, बीपीसीएल बॉटलिंग प्लांट, हिग्प्लॉयमर लिमिटेड, एनटीपीसी और अन्य जगहों पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, फरीदाबाद, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ 8वीं बटालियन, गाजियाबाद, यूपी के समन्वय से विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन और मॉकड्रिल किए जा रहे है।

विभिन्न स्थानों पर हो रही मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को कंपनी में इस्तेमाल होने वाले केमिकल पदार्थो के सावधानी से इस्तेमाल के बारे में परिचित कराना तथा किसी भी प्रकार की आपदा का सामना कैसे करें इस बारे में अवगत कराना है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की आपदाओं से लड़ने के लिए लोगों की क्षमता बढ़ाने और लोगों में घबराहट की संभावना को कम करने के लिए विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल किए जा रहे है। आज के कार्यक्रम में हाईपॉलीमर, एनडीआरएफ, फायर, पुलिस और स्वास्थ्य के कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

₹1 लाख या उससे अधिक की साइबर ठगी की शिकायतों पर अब स्वतः दर्ज होगी ई-जीरो एफआईआर- डीजीपी अजय सिंघल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: व्यापार संगठनों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सुबह 6 से 11 बजे तक सभी दुकानें खोलने की मांग की

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने हरियाली अमावश्या पर वृक्षारोपण कर दिया प्रदुषण मुक्त वातावरण का सन्देश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x