Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: आप पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने पूरी टीम के साथ की शिव बारात में शिरकत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने मंगलवार को बडख़ल विधान सभा के वार्ड नं.14 स्थित बांके बिहारी मंदिर में आयोजित महा शिवरात्रि के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और भोले बाबा के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड नं. 14 से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार संजय कुमार जुनेजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान ललित गोसाई ने आए हुए सभी अतिथियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

आप पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने इस मौके पर अपने साथियों सहित शहर के मंदिरों से निकाली गई शिव बारात में शिरकत की और शिव शंकर की महत्वता  पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दिन भगवान शिव की उपासना में व्रत रखने का विशेष महत्व होता है। स्कंद पुराण के अनुसार शिवरात्रि वह रात्रि है जिसका शिवतत्व से घनिष्ठ संबंध होता है। भगवान शिव की अतिप्रिय रात्रि को ही शिव रात्रि या काल रात्रि कहा जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की कृष्ण पक्षीय चतुर्दशी के दिन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।मान्यता है कि महाशिवरात्रि के प्रदेश काल में शंकर-पार्वती का विवाह हुआ था। प्रदेश काल में महाशिवरात्रि तिथि में सर्व ज्योतिर्लिंगों का प्रादुर्भाव हुआ था। उन्होंने इस अवसर पर भगवान शिव से शहर पर कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर आप पार्टी के जिला सचिव भीम यादव, संगठन मंत्री विनोद भाटी, ओ पी वर्मा, हितेश पालटा, मनीष भाटिया, अभिषेक गोस्वामी, परमजीत कौर, चीकू सिंह, संजय भाटी, मुलकराज, जसबीर सिंह, हरप्रीत सिंह खालसा, चिरंजीव शर्मा, दीनानाथ भाटिया, दीपक एवं विनोद आदि मौजूद रहे। 

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुरजकुंड में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित “छठ पूजा” में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की शिरकत-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने किया कई गांवों में जनसम्पर्क , कहा जो भ्रष्ट हैं, उसे नरेंद्र मोदी सरकार से कष्ट हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x