Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन- बीते 7 दिन, 327 ठिकानों पर छापेमारी, 42 मामले दर्ज, 47 गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा- निर्देश पर हरियाणा पुलिस द्वारा दिनांक 1 दिसंबर से ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलाया जा रहा है। फरीदाबाद पुलिस ने बीते 7 दिनों में 327 ठिकानों पर छापेमारी कर 47 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, इस दौरान एक मोस्ट वांटेड को भी गिरफ्तार किया गया है, जिस पर ₹5000 के इनाम घोषित था।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने पिछले 7 दिन में ऑपरेशन के दौरान 42 मामले दर्ज कर 12 देसी कट्टा,3 पिस्टल,3 कारतूस , 3 किलो 795 ग्राम गांजा, 3.79 ग्राम स्मैक, 230 बोतल देसी, 9 बोतल अंग्रेजी शराब, जुआ के 5620 रुपए बरामद किए हैं। ऑपरेशन के दौरान 6 दिसंबर को मोस्टवांटेड दीपक उर्फ मिट्टी निवासी गांव फज्जूपूर फरीदाबाद को अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने गिरफ्तार किया है,जिस पर ₹5000 का इनाम घोषित था। आरोपित से एक पिस्टल भी बरामद हुई थी। दीपक का 2020 से आपराधिक रिकॉर्ड है। जिसपर शस्त्र अधिनियम,मारपीट,हत्या का प्रयास, लूटपाट, एक्सटॉर्शन सहित कुल 9 मामले दर्ज हैं। वह थाना खेड़ी पुल फरीदाबाद के एक लूट के मामले में पिछले 6 माह से फरार चल रहा था। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस, मानवीय व सामाजिक कार्य कर रही है। फरीदाबाद पुलिस ने सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को सहायतार्थ कंबल दिए  व खाना खिलाया।

Related posts

लहसुन की बोरियों के बीच में छिपाकर ले जाई जा रही 50 पेटी शराब बरामद, दो अरेस्ट, गाडी मालिक फरीदाबाद का हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने आज 190 ग्राम हेरोइन सहित एक शख्स को किया गिरफ्तार  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : देश और प्रदेश के किसी भी मंत्रियों पर आज तक भर्ष्टाचार के आरोप नहीं लगे, 51 करोड़ विकास कार्यों का किया शिलान्याश, गुर्जर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x