Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एक और रिश्वतखोर 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्रेम सिंह पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सोनीपत जिला के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत सहायक प्रेम सिंह को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपित द्वारा इस रिश्वत की मांग पेंशन केस की फ़ाइल तैयार करने के बदले में की जा रही थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सोनीपत में सहायक के पद पर कार्यरत प्रेम सिंह द्वारा पेंशन का केस तैयार करने के बदले में ₹10000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाएं और उसे 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई। इस मामले में आरोपित के खिलाफ रोहतक के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद की चार महिलाओं का एक गैंग भीड़भाड़ वाले बाज़ारों में महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी करती, 4 महिलाएं पकड़ी गई -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा को 24 घंटे के भीतर ही मिला मूर्तरूप

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी महिला थाना के मेडिएशन इंचार्ज व महिला हेड कॉस्टेबल कल्पना 10000 रूपए रिश्वत लेती पकड़ी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x