Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: कनिष्का टावर के बी-1 टॉवर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग में बिजली के 32 मीटर व केवल जलकर हुई खाक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सोमवार की शाम लगभग साढ़े 6 बजे पल्ला पुल के सामने कनिष्क सोसाइटी के एक टावर में शार्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग में लगभग 32 बिजली के मीटरऔर केवल में जलकर पूरी तरह से खाक हो गई, आग लगने की खबर मिलते ही थाना सराय खाव्जा , फरीदाबाद की पुलिस टीम मौके पर तुरंत पहुंच गए और साथ में फायर बिग्रेड की एक गाड़ियां भी पहुंच गई। भड़कती आग को देख कर पुरे सोसाइटी की बिजली बंद कर दी गई। और आग पर तुरंत दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया। जब आग लगी उस समय एकदम से भगदड़ सी मच गई, और सैकड़ों फ्लैटों में मौजूद लोगों को बाहर निकल कर नीचे आ गए और फंसे हुए लोगों को सुरक्षा गार्ड ने बाहर निकल कर नीचे ले आए।  बताया गया है कि कनिष्क टावर में कुल 198 फ्लैट्स है इनमें टावर -ए में 68, बी -1 में 33 , बी -2 में 33 और सी- में 68 फ्लैट्स है। 

बी -1 टावर में 11 मंजिल की है, सबसे नीचे पार्किंग एरिया में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 33 मीटर लगे हुए है। आज शाम लगभग साढ़े 6 बिजली के मीटरों में शॉर्ट्स सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई , और बिजली के 32 बिजल बिजली के मीटर सहित बिजली के आने -जाने वाले सभी के सभी केवल बिल्कुल जल गई। इस कारण से पूरा सोसाइटी अंधेरे में डूब गया। इस मामले में थाना सराय ख्वाजा के एसएचओ राकेश मलिक का कहना है कि बिजली के मीटरों में गर्मी के कारण आग लगी थी जिसे बुझा दिया गया है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र ढुल ने कहा कि कनिष्क टावर के एक टावर बी -1 हैं जिसके 32 बिजली के मीटर जले है पर सोसाइटी के अंदर का काम यहां के इलेक्ट्रीशियन करेंगे, जो उनका काम है इसके लिए वह तैयार है, और कर रहे है। बी -1 को छोड़कर बाकि के टॉवरों की बिजली चालू करने की तैयारी की जा रही है। उनकी कोशिश है की सभी के सभी टॉवरों में बिजली चालू हो जाए।      

Related posts

फरीदाबाद: तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने विधान सभा में उठाई जनता की आवाज, ग्रेटर फरीदाबाद को मिले अलग बजट

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने बिजली बोर्ड में कार्यरत क्लर्क मनोज को 3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x