Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सेक्टर -12 स्थित खेल परिसर से मैराथन को जिला उपायुक्त अतुल कुमार ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना,1600 हुए शामिल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने आज प्रातः खेल परिसर से मैराथन दौड़ के लिए लगभग 1600 बच्चों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कल वीरवार को योगा दिवस मनाया जाएगा। इसी कड़ी में आज जिले में एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सेक्टर -12 स्थित खेल परिसर से शुरू होकर सैक्टर-15ए से होती हुई वापिस खेल परिसर में ही समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ में स्कूली बच्चों के साथ-साथ शहर के अन्य बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौड़ के दौरान बच्चों में एक खासा उत्साह देखने को मिला।
दौड़ के दौरान प्रथम व द्वितीय स्थान पर आए दो युवा मोनू व अरिन्दम राणा तथा दो युवतियों अनीता,प्रियंका को उपायुक्त ने सम्मानित किया उपायुक्त
ने बताया कि चौथे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस खेल परिसर के फुटबाॅल ग्राउण्ड में मनाया जाएगा जिसमें हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर नगराधीश श्रीमती बलीना, एसडीएम फरीदाबाद सतबीर मान, सम्पदा अधिकारी हुडा अमरदीप जैन, जिला शिक्षा अधिकारी सतिन्द्र कौर, जिला खेल अधिकारी मैरी के अलावा सम्बन्धित अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

नाश तस्करों के खिलाफ फरीदाबाद अपराध शाखाओं की टीमों ने राजीव कॉलोनी में संदिग्ध जगहों पर कांबिंग की।

Ajit Sinha

अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ी नकद पुरस्कार के लिए करें आवेदन : शर्मा

Ajit Sinha

जेल से जमानत पर आने के बाद रेप पीड़िता से शादी कर ली, फिर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x