Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग ने गोदरेज रिट्रीट में लगभग 30 नोटिसों को किया चस्पा, होगी तोड़फोड़ व सीलिंग की कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग, फरीदाबाद जल्द ही गोदरेज रिट्रीट,सेक्टर-83,फरीदाबाद में तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई करने के फिराक में है। उपरोक्त विभाग द्वारा करीब 30 से अधिक लोगों के बिल्डिंगों पर पहली नोटिस चस्पा की गई। उपरोक्त विभाग अब दूसरी नोटिस जारी करने वाली है। इसके बाद पहचान की गई बिल्डिंगों में अवैध रूप से की गई एक्स्ट्रा कवरेज वाली कमरों पर जमकर बुलडोजर चलेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर स्टिल्ट पार्किंग वाले स्थान पर चूहा फ्लैट , स्टाफ रूम, गार्ड रूम, और टॉयलेट, ऑफिस बने हुए को तोडा जा रहा है। यह तोड़फोड़ और सीलिंग की बड़ी कार्रवाई धड़ल्ले से जारी है। 

डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने ATHARV NEWS से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें शिकायतें मिली थी कि गोदरेज रिट्रीट, सेक्टर -83 , फरीदाबाद में जो बिल्डिंग बनाई गई है, जिसमें अवैध रूप से व कानूनी नियमों का उल्लंघन करके स्टिल्स पार्किंग के स्थान पर लोगों ने अवैध रूप व कानूनी नियमों के उल्लंघन कर के टॉयलेट, चूहा फ्लैट, स्टाफ रूम, गार्ड रूप, कार्यालय बनाए हुए है। उन्होंने प्राप्त लगभग सभी शिकायतों की अपने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच कराई, तो लगभग सभी के सभी शिकायतें जांच में सही पाई गई ,और ऐसी लगभग 25 से 30 बिल्डिंगों की पहचान की गई, जिनको बीते दिनों पहली नोटिस जारी कर दी गई है, और चिन्हित बिल्डिंगों पर नोटिस चस्पा भी कर दी है।उनका कहना है कि पहली नोटिस में 7 दिनों का समय दिया गया है, जो लगभग पूरा होने को है, अब दूसरी नोटिस जल्द ही, यानि आजकल में जारी की जाएगी। निर्माणकर्ताओं ने निर्धारित समय पर जवाब नहीं दिया तो,इसके बाद तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई निश्चित तौर की जाएगी। सवाल के जवाब उनका कहना है कि उन्होनें ग्रीन फील्ड कॉलोनी, विलेज चार्मवुड, बीपीटीपी के सोसायटियों , आईपी कॉलोनी में तोड़फोड़, और सीलिंग की कार्रवाई की जा चुकी है। उनकी ये अभियान धड़ल्ले से जारी हैं , और आगे भी जारी रहेगी।       

Related posts

फरीदाबाद: हर महीने के पहले बुधवार को सुबह के 11 बजे से एक घंटे के लिए साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव ब्लॉक में चेयरपर्सन और उप चेयरपर्सन पदों पर महिला पार्षदों की ताजपोशी पर बोले विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी ने प्रदेश व जिला स्तर पर आईटी विभाग में नियुक्ति की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x