Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सशस्त्र सीमा बल की 50 ट्रेनर्स को सावित्री पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल को उपयोग में लाने की दी ट्रेनिग


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमेन की छात्राओं तथा फैकल्टी ने सशस्त्र सीमा बल एनआईटी में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट नेल आर्ट एवं मेहंदी पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिस का संचालन प्रधानाचार्य श्रीमती कमलेश शाह एवं कोऑर्डिनेटर श्रीमती नीता गोसाई ने किया। इस कार्यशाला में सशस्त्र सीमा बल की लगभग 50 ट्रेनर्स ने भाग लिया।
आर्ट एंड क्राफ्ट की फैकल्टी श्रीमती मीना ठाकुर और उनकी छात्राएं महक और शिवांगी ने घर में बेकार पड़ी हुई सामग्री के द्वारा सजावट करना और उन्हें उपयोग में लाने का हुनर सिखाया। दूसरी तरफ ब्यूटी कल्चर की फैकेल्टी श्रीमती मीनू कोहली और उनकी छात्राएं कंचन और शालू ने ब्यूटी के कुछ टिप्स बताएं और ट्रेनर्स को नेल आर्ट के करके भी दिखाया। सशस्त्र सीमा बल के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री सुभाष चंद ने अपनी सभी ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें भी वेस्ट मटेरियल का उपयोग में लाना चाहिए और दुसरो को भी सिखने के लिए प्रेरित करें। सशस्त्र सीमा बल की सभी 10 ट्रेनर्स ने इस कार्यशाला में बहुत उत्साह और रुचि में से भाग लिया और कहा कि इस तरह की कार्यशाला भविष्य में भी होनी चाहिए।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज एनआईटी जोन के  डीसीपी कार्यालय का किया औपचारिक निरीक्षण

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव डीग एवं सुनपेड़ में 13 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट ने की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने नकली हार्पिक बनाने वाली कंपनी का किया फंडाफोड़, मोटा मुनाफा कमाने वाले मालिक को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x