Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे के कुख्यात साथी प्रभात ने किया खुलासा , उसने पुलिस पर चलाई थी कई राउंड गोलियां।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:कानपुर के कुख्यात बदमाश विकास दुबे के मुख्य साथी और फरीदाबाद में आश्रय वाले दो अन्य आरोपितों को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट  किया। विकास दुबे के साथी आरोपित कार्तिकेय उर्फ़ प्रभात ने पुलिस से अपने आप को घिरा देख पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की, फिर उसे क्राइम ब्रांच की टीम ने चारों तरफ से घेर कर दबोच लिया। पुलिस की माने तो मुख्य आरोपित  कार्तिकेय उर्फ प्रभात के पास से  फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने 4 पिस्टल और 44 जिंदा राउंड बरामद किए। 

पुलिस के मुताबिक  मंगलवार को  क्राइम ब्रांच फरीदाबाद को एक गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश विकास दुबे के कुछ सहयोगी आरोपित हथियार सहित न्यू इंदिरा नगर कंपलेक्स हरि नगर, नहर पार एरिया के एक मकान में छिपे हुए है। इस सूचना को अपने बड़े अधिकारियों की जानकारी दी गई। इस के बाद क्राइम ब्रांच , सेक्टर -48, क्राइम ब्रांच, ऊंचा गांवव क्राइम ब्रांच बीपीटीपी की संयुक्त टीम ने नहरपार की न्यू इंदिरा काम्प्लेक्स में छापामारी की।  इस छापेमारी के दौरान घर में छुपे बदमाशों ने पुलिस पार फायरिंग कर के भागने की कोशिश की, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम की घेराबंदी और सतर्कता के चलते पुलिस ने घर में ही दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम कार्तिकेय @प्रभात  निवासी गाँव बिखरू थाना चौवे पुर ,जिला कानपुर,  श्रवण व अंकुर निवासी गाँव काकुपुर थाना शिवपुर पुर जिला कानपुर हाल न्यू इंदिरा कम्पलैक्श हरीनगर सै 87 नहर पार फरीदाबाद हैं। डीसीपी क्राइम  मकसूद अहमद ने बताया कि उपरोक्त आरोपितों  के खिलाफ पुलिस टीम पर फायरिंग करने व अवैध हथियार रखने सहित कई  धाराओं  के अंतर्गत थाना खेड़ी पुल में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। उत्तर प्रदेश के बदमाश प्रभात को आरोपित  अंकुर और उसके पिता श्रवण ने अपने घर में पनाह दी थी।

पूछताछ पर आरोपित बदमाश प्रभात ने बताया कि उसने और  कुख्यात बदमाश विकास दुबे ने, विकास  दुबे की भाभी की मौसी शांति मिश्रा के घर नहर पार, हरी नगर इंदिरा कंपलेक्स मे पनाह ली थी। विकास दुबे पुलिस पार्टी के आने से कुछ घंटे पहले ही फरार हो गया था। बदमाश प्रभात ने पूछताछ  दौरान बताया कि वह , विकास दुबे के साथ बिखरू गांव में हुए हत्याकांड में पुलिस पार्टी पर फायर करने में शामिल था आरोपित  प्रभात उर्फ कार्तिकेय ने बताया कि विकास दुबे और उसने पुलिस पार्टी पर हमला करके घायल पुलिस वालों की दो पिस्टल और जिंदा राउंड छीनकर मौके से फरार हो गए थे। फरार होने के बाद दो दिनों  तक दोस्त के घर शिवली, यूपी में रहे थे। आरोपित बदमाश प्रभात ने ये भी बताया कि  पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले अन्य मुख्य आरोपित अमर दुबे जो अभी हमीरपुर यूपी में मौजूदगी बारे बताया। उन्होंने बताया कि आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश कर आरोपित अंकुर और  श्रवण, जो कि दोनों पिता-पुत्र हैं,को बदमाशों को आश्रय देने के आरोप में जेल भेज दिया है। विकास दुबे के मुख्य साथी  आरोपित  कार्तिकेय उर्फ़ प्रभात को अदालत द्वारा यूपी पुलिस की मांग पर ट्रांजिट रिमांड पर यूपी एसटीएफ के हवाले किया गया है। डीसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपित  के कब्जे से यूपी पुलिसकर्मियों से छिनी हुई 2 पिस्टल 9mm और 2 देसी पिस्टल 9mm सहित 44 जिन्दा रोंद व एक खाली खोल, एक पिठू बैग व 3000/- रूपए  बरामद किए गए  हैं।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त करने के उद्देश्य से परिवार के साथ भेज रही हैं हरिद्वार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गुरुकुल में लगभग दो एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से इंडस्ट्रियल प्लॉटिंग की जा रहीं हैं,नगर निगम की मिलीभगत से।

Ajit Sinha

एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!