Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

प्रदेश में 12 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि अरब सागर से नमी वाली मॉनसूनी हवायें आने की संभावना से प्रदेश में 12 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही पूर्वानुमान में बताया कि आज रात्रि से 10 जुलाई के बीच-बीच में हरियाणा में तेज हवायों के साथ उतरी हरियाणा में कहीं-कहीं मध्यम से अच्छी बारिश परन्तु पश्चिमी व दक्षिण हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राज्य में इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास  ही बने रहने की संभावना है।         
इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्विद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि  किसान मौसम वैज्ञानिकों की सलाह अनुसार अगले दो-तीन बारिश की संभावना को देखते हुए धान की रोपाई जारी रखें। इसके अलावा बाजरा, ग्वार आदि खरीफ फसलों के उत्तम किस्मों के बीजों का प्रबंध करें तथा उचित नमी होने के बाद बिजाई मौसम साफ होने पर ही करें। उन्होंने कहा कि किसान नरमा कपास में निराई-गुड़ाई कर नमी संचित करें।  इसके अलावा, प्रमाणित नर्सरी से उत्तम किस्मों के फलदार पौधों को लेकर खेतों में लगाना शुरू करें।  उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे टिड्डी दल के प्रति सजग रहें तथा अपने खेतों में लगातार इसकी निगरानी रखें। अगर खेत में कहीं भी टिड्डी दिखाई दे तो तुरंत इसकी जानकारी अपने नज़दीक के कृषि अधिकारी व कृषि विज्ञान केंद्र/ विश्वविद्यालय के कीटविज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों को दें। उन्होंने किसानों को कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर मास्क या अंगोछा लगाने, मंडी/ गांव व खेत में काम करते समय एक दूसरे के बीच व्यक्तिगत दूरी बनाने व हाथों को समय-समय पर साबुन या सेनेटाइजर से साफ करने की भी सलाह दी है।

Related posts

पोस्टिंग बदलवाने के नाम पर ₹4,000 रिश्वत लेते होमगार्ड, सेंटर कमांडर की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने शहर के विभिन्न हिस्सों से हटाए अतिक्रमण, और खाली कराए अवैध कब्जे।

Ajit Sinha

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 14,20,500 रूपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने एक वकील सहित 3 पकड़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!